×

सीएम योगी ने कांग्रेस-राहुल पर कसा तंज, कहा- कौन है चोर, ये सब जानते हैं

sudhanshu
Published on: 22 Sep 2018 11:35 AM GMT
सीएम योगी ने कांग्रेस-राहुल पर कसा तंज, कहा- कौन है चोर, ये सब जानते हैं
X

गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर पहुंचे हैं। उन्‍होंने गोरक्षनाथ मंदिर में दिए गए अपने बयान में कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा कि आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया था। इस देश में सर्वाधिक समय तक कांग्रेस और राहुल गांधी के परिवार ने राज किया है। इन 70 वर्षों में अगर उन्‍होंने गरीबों को सरकारी योजनाओं के बारे में सही जानकारी दी होती, तो एक बड़ी आबादी अपने अधिकारों से वंचित नहीं होती। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी को इसका जवाब देना होगा। उन्‍होंने कहा कि कौन चोर है ये सभी लोग जानते हैं।

पीएम मोदी ने उपलब्‍ध करवाए 2 करोड़ आवास

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्‍द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्‍यम से दो करोड़ परिवारों को आवास उपलब्‍ध कराया है। इन दो करोड़ परिवारों को आवास उपलब्ध कराया है। इन दो करोड़ परिवारों के पास आवास नहीं था, तो इसके लिए राहुल गांधी की कांग्रेस और उनका खानदान जिम्मेदार है। इस देश के अंदर करोड़ों लोगों के पास अपना व्यक्तिगत शौचालय नहीं था। पीएम मोदी ने शौचालय गरीबों को दिए हैं। राहुल गांधी की कांग्रेस और राहुल गांधी को इस देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। गरीबों को वास्तव में शासन की योजनाओं का लाभ दिया गया। मोदी जी ने सत्ता संभालने के बाद चार करोड़ लोगों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया है।

सब जानते हैं कौन है चोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बोला हमला बोलते हुए कहा कि हर व्यक्ति जानता है चोर कौन है। जिन्होंने देश की योजनाओं पर डकैती डाली है। देश के अंदर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। जिन्होंने, जातीय आधार पर देश को बांटा है। क्षेत्र के आधार पर देश को बांटा है। जिन्होंने आतंकवाद, सम्‍प्रदायवाद और अलगाववाद के सामने हथियार डाले हैं। हर व्यक्ति जानता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत सम्मानजनक तरीके से आगे बढ़ रहा है। दुनिया की तीन उभरती हुई अर्थव्यवस्था में भारत एक है। आज भारत दुनिया के इन 6 देशों में है, जिन्‍होंने अपनी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई प्रदान की है। स्वाभाविक रूप से राहुल गांधी वास्तव में बेचारा हैं।

राहुल गांधी को वास्तविकता की जानकारी नहीं है। तथ्यों की जानकारी नहीं है। जो लिख कर दे दिया जाता है, उनकी मजबूरी है वही बोलते हैं। भारत की 125 करोड़ आबादी पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने पर गौरवान्वित महसूस करती हैं। राहुल गांधी ने अगर कभी जन भावनाओं का सम्मान करने का प्रयास किया होता, तो इस प्रकार की बचकाना हरकत नहीं करते। बचकाना बयान नहीं देते। बैंकों को बदहाल करने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। पीएम मोदी ने बैंकों को जनता से जोड़ा है।

12 करोड़ नौजवानों को मिला सम्‍मानजनक जीवन

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के 12 करोड़ नौजवानों को स्वावलंबन और सम्मान के साथ जीने का हक दिया है। नौजवानों को मुद्रा योजना, स्टैंडअप योजना और स्टार्टअप योजना समेत अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया है। बैंकों की बदहाली के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस राज में बैंकों का एनपीए 52 लाख करोड़ पहुंच गया। बैंकों की इस बदहाली के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। हर व्यक्ति जानता है कि चोर कौन है। मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की उभरती अर्थव्यवस्था वाले छह देशों में एक है।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story