×

आखिर क्या हुआ जो अपने नेता के खिलाफ कांग्रेसी करने लगे विरोध

लोग यहां आते हैं और फायदा उठाकर चले जाते है। सबसे पहले एमएलसी दिनेश सिंह गए उनके भाई अवधेश सिंह गए तथा राकेश सिंह भी भाजपा का काम करते है और झंडा पार्टी का उठाते है।

Manali Rastogi
Published on: 10 July 2023 5:13 AM GMT
आखिर क्या हुआ जो अपने नेता के खिलाफ कांग्रेसी करने लगे विरोध
X

रायबरेली: जनपद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक से इस्तीफा मांगा। बताते चलें कि 2 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था, जिसका विपक्षी पार्टियों ने विरोध करते हुए बहिष्कार किया।

यह भी पढ़ें: महंगा हुआ सोना: दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज, जानिए आज के रेट

मगर पार्टी लाइन से हटकर कांग्रेस की रायबरेली से सदर विधायक अदिति सिंह विशेष सत्र में पंहुचीं और भाजपा सरकार का गुणगान भी किया जिसके बाद उन्हें सरकार से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी दी गई। इस घटना के बाद जनपद के कांग्रेशियों में आक्रोश हो गया जिसके बाद आज कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला,व यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया।

अदिति सिंह के घर का किया घेराव

यही नहीं, कांग्रेस कार्यालय से निकलकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक अदिति सिंह के शहर स्थित आवास का घेराव भी किया। वही कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला ने बताया कि विधायक अदिति सिंह पार्टी लाइन से हटकर विशेष सत्र में गई और योगी मोदी का गुणगान किया।

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड: यहां पानी की भी जाति, दलितों से भेदभाव बड़ी समस्या

लोग यहां आते हैं और फायदा उठाकर चले जाते है। सबसे पहले एमएलसी दिनेश सिंह गए उनके भाई अवधेश सिंह गए तथा राकेश सिंह भी भाजपा का काम करते है और झंडा पार्टी का उठाते है। सदर विधायक अदिति सिंह की भी काफी समय से चर्चा थी भाजपा में जाने की लेकिन आज उन्होंने रास्ता दिखा दिया। इस घटना से जनपद के कांग्रेसी आक्रोशित हैं और विरोध कर रहे हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story