×

कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक आज, लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति पर होगी चर्चा

लोकसभा चुनाव के तैयारियों को ध्यान में रख कर आज कांग्रेस पार्टी अपने कोर ग्रुप की बैठक करने जा रही है। बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी करेंगे।

Anoop Ojha
Published on: 10 Jan 2019 4:49 AM GMT
कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक आज, लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति पर होगी चर्चा
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के तैयारियों को ध्यान में रख कर आज कांग्रेस पार्टी अपने कोर ग्रुप की बैठक करने जा रही है। बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी करेंगे।माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कई राज्यों में नए सहयोगियों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरने की जो रणनीति बनाई है, उसे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी एवं दूसरे केंद्रीय नेताओं के सामने रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें.....नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ कांग्रेस का लोकसभा से वॉक आउट

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी गठबंधन को रोकने के लिए पार्टी रणनीतियों पर समीक्षा करेगी।उत्तरप्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन होने की स्थिति में पार्टी का रुख क्या रहेगा, इस पर विस्तार से चर्चा होगी। कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी के यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के जरिए लोगों तक कांग्रेस की नीतियां कैसे पहुंचाई जाएं, इस बाबत पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें.....सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले का कांग्रेस ने किया समर्थन

इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में पार्टी किन मुददों के साथ विपक्षियों को घेरेगी आज इस पा चर्चा हो सकती है।चुनाव में प्रचार की तकनीक क्या होगी व सोशल मीडिया में पार्टी अपनी ज़्यादा से ज्यादा पहुंच कैसे बनाएगी, ये सब बातें भी कोर ग्रुप में रखी जाएंगी।

यह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के लिए आसान नहीं UP की डगर

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story