×

राजीव गांधी फाउंडेशन पर बवाल: दिग्विजय सिंह ने ट्विटर को दी धमकी, ये है वजह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राजीव गांधी फाउंडेशन के वीडियो को लेकर सोमवार को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'क्या ट्विटर भारत में किसी शक्तिशाली शख्स के निर्देशों पर काम कर रहा है?

Shivani Awasthi
Published on: 29 Jun 2020 5:06 AM GMT
राजीव गांधी फाउंडेशन पर बवाल: दिग्विजय सिंह ने ट्विटर को दी धमकी, ये है वजह
X

नई दिल्ली: कोरोना संकट और चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस के भारत सरकार को घेरने पर भाजपा ने राजीव गांधी फाउंडेशन से चीनी कनेक्शन जोड़कर सवाल खड़े कर दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर मंत्री रविशंकर प्रसाद तक ने राजीव गांधी फाउंडेशन में आये डोनेशन की लिस्ट जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं अब कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसी मामले में ट्वीट कर विरोध जताते हुए सवाल पूछे हैं।

दिग्विजय सिंह ने राजीव गांधी फाउंडेशन के वीडियो को लेकर किया ट्वीट

दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राजीव गांधी फाउंडेशन के वीडियो को लेकर सोमवार को ट्वीट किया। इस ट्वीट पर उन्होंने लिखा, 'क्या ट्विटर भारत में किसी शक्तिशाली शख्स के निर्देशों पर काम कर रहा है? राजीव गांधी फाउंडेशन का एक हानिरहित सूचनात्मक वीडियो ट्विटर पर क्यों स्वीकार नहीं किया जा रहा है? ट्विटर से मुझे इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण चाहिए. क्या वे जवाब देंगे? चलो देखते हैं। अन्यथा मुझे कानूनी विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं।'



ये भी पढ़ेंःचीन की बड़ी साजिश: नहीं रोका निर्माण का काम, भारतीय इलाके में भी घुसपैठ

भाजपा ने जोड़ां राजीव गांधी फाउंडेशन का चीनी कनेक्शन

बता दें कि भाजप ने आरोप लगाया था कि यूपीए के कार्यकाल में राजीव गांधी फाउंडेशन जिसकी अध्यक्ष सोनिया गाँधी थी, को चीन से डोनेशन आया था।उन्होंने ये भी बताया कि इसी दौरान चीन ने भारतीय जमीनों पर कब्जा भी किया।

ये भी पढ़ेंःबाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 20 लोगों की मौत, चारों तरफ पानी ही पानी

पीएम रिलीफ फंड का फैसला डोनेट करने पर भाजपा के सवाल

इसके अलावा उन्होंने पीएम रिलीफ फंड से भी राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसा ट्रांसफर किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि पीएम नेशनल रिलीफ फंड लोगों की सेवा और उनको राहत पहुंचाने के लिए है, उससे साल 2005-08 तक राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा क्यों दिया गया?

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story