×

CAA पर कांग्रेस के इस नेता ने कहा- पेट्रोल-डीजल तैयार रखो, ऑर्डर मिलते ही जला देना

बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में कांग्रेस पर देशभर में हिंसा भड़काने का आरोप लगातार लगा रही है। इन आरोपों के बीच ओडिशा में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रदीप मांझी का एक वीडियो सामने आया है।

Aditya Mishra
Published on: 27 Dec 2019 9:35 AM GMT
CAA पर कांग्रेस के इस नेता ने कहा- पेट्रोल-डीजल तैयार रखो, ऑर्डर मिलते ही जला देना
X

नई दिल्ली: बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में कांग्रेस पर देशभर में हिंसा भड़काने का आरोप लगातार लगा रही है। इन आरोपों के बीच ओडिशा में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रदीप मांझी का एक वीडियो सामने आया है।

जिसमें वह अपने कार्यकर्ताओं को पेट्रोल और डीजल से सरकारी संपत्तियों को जलाने का फरमान दे रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ हिंसा भड़काने का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह बयान उन्होंने ओडिशा के नबारंगपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के विरोध में बुलाई गए 12 घंटे की हड़ताल के दौरान कहीं।

ये भी पढ़ें...CAA पर घमासान: कांग्रेस बोलीं, मोदी-योगी को लोगों की आवाज नहीं दबानी चाहिए

आग लगाने का निर्देश देते कैमरे में कैद

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप माझी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस की निष्क्रियता के कारण हड़ताल के बाद सब चीज में आग लगाने का निर्देश देते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं।

कैमरे में कांग्रेस नेता पेट्रोल और डीजल को तैयार रखने के लि सकहते हुए सुने जा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'जिस क्षण आपको निर्देश मिले सब कुछ मे आग लगा देना। आगे जो होगा उसे हम देख लेंगे।'

कांग्रेस पार्टी ने 14 दिसंबर को नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने के विरोध में प्रदर्शन किया था। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नीति को अपनाना होगा जब सरकार इस आदिवासी बहुल जिले में मासूम बच्चियों के दुष्कर्म और हत्या मामले पर कार्रवाई नहीं करती।'

ये भी पढ़ें...डिटेंशन सेंटर पर कांग्रेस नेता अजय माकन बोले- पीएम देश से झूठ क्यों बोल रहे

हम अब और चुप्पी नहीं साध सकते: प्रदीप माझी

उन्होंने आगे कहा, 'हम अब और चुप्पी नहीं साध सकते। पहले कुंडली में एक नाबालिग लड़की के साथ जवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अब नबारंगपुर में एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है।'

अपनी विवादास्पद टिप्पणी के बारे में माझी ने कहा कि उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं को इस तरह का निर्देश देने का कोई अफसोस नहीं है क्योंकि उन्हें कानून अपने हाथ में लेने के लिए मजबूर किया गया है।

ये भी पढ़ें...दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व MLA मतीन अहमद के खिलाफ भीड़ को उकसाने के आरोप में FIR

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story