×

राम मंदिर के लिए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने दिया चंदा, इतनी राशि की दान

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (Congress MP Digvijay Singh) ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया है। दिग्विजय सिंह ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ एक रुपये (1,11,111 रु.) का चंदा दिया है।

Shreya
Published on: 18 Jan 2021 10:11 AM GMT
राम मंदिर के लिए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने दिया चंदा, इतनी राशि की दान
X
राम मंदिर के लिए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने दिया चंदा, इतनी राशि की दान

अयोध्या: बीते साल अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर के निर्माण (Ram Mandir Construction) के लिए भूमि पूजन संपन्न होने के बाद से ही लोगों में मंदिर को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता है। राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत भी हो चुकी है। राम भक्त दिल खोलकर मंदिर निर्माण के लिए दान दे रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए जानी मानी हस्तियों से लेकर आम जनता तक अपना योगदान दे रही है।

दिग्विजय सिंह ने दिया चंदा

इस बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (Congress MP Digvijay Singh) ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया है। दिग्विजय सिंह ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ एक रुपये (1,11,111 रु.) का चंदा दिया है। आपको बता दें कि इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भी मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये का चंदा दिया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र पंचायत चुनाव: 1695 सीटों के नतीजे घोषित, यहां देखें पूरा रिजल्ट

ram mandir (फोटो- सोशल मीडिया)

राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठा किया जा रहा चंदा

गौरतलब है कि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने के अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने की है। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए सबसे पहले चंदा दिया था और इस अभियान को हरी झंडी दिखाई थी। उन्होंने ट्रस्ट को पांच लाख रुपये का चंदा दिया है। वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के परिवार ने भी मंदिर के निर्माण के लिए पांच लाख रुपए से ज्यादा दान किया है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के इस बड़े नेता ने क्यों कहा- ‘विजयवर्गीय ममता के पैरों में गिरकर माफी मांगेंगे’

डेढ़ महीने तक चलेगा यह अभियान

जानकारी के लिए आपको आपको बता दें कि धन संचय अभियान के तहत राम मंदिर के निर्माण (Ram Mandir Construction) के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) देश में धन इकट्ठा करने का अभियान चला रहे हैं। जो करीब डेढ़ महीने तक चलेगा।

यह भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट विस्तारः 26 जनवरी के बाद कई मंत्रियों की छुट्टी, अरविन्द शर्मा को ये पद

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story