×

देशहित की दुहाई देने वाले राहुल गांधी निकले विदेश, स्थापना दिवस पर मचा हंगामा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीन मिनट 17 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में कांग्रेस के आजादी संघर्ष में योगदान को दिखाया गया है और आजादी के बाद भारत के निर्माण में कांग्रेस की पीढ़ी को समर्पित बताते हुए दावा किया गया है

Newstrack
Published on: 28 Dec 2020 8:02 AM GMT
देशहित की दुहाई देने वाले राहुल गांधी निकले विदेश, स्थापना दिवस पर मचा हंगामा
X
देशहित की दुहाई देने वाले राहुल गांधी निकले विदेश, स्थापना दिवस पर मचा हंगामा (PC: social media)

लखनऊ: कांग्रेस की कमान संभालने के लिए तैयार दिख रहे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के के 136 वें स्थापना दिवस के ऐन मौके पर देश से बाहर चले गए हैं। हालांकि उन्होंने जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी है और दावा किया है कि देशहित के लिए कांग्रेस आजादी के पहले से ही संघर्ष करती रही है लेकिन सोशल मीडिया पर ही अब सवाल पूछे जा रहे हैं कि किसानों को सडक़ पर आंदोलन के लिए बैठाकर राहुल क्यों विदेश चले गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस मौके पर राहुल को साथ नहीं पाकर निराश दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:बंगाल: ममता बनर्जी की नंदीग्राम यात्रा कैंसिल, आयोजक अखिल गिरी को कोरोना संक्रमित

तीन मिनट 17 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीन मिनट 17 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में कांग्रेस के आजादी संघर्ष में योगदान को दिखाया गया है और आजादी के बाद भारत के निर्माण में कांग्रेस की पीढ़ी को समर्पित बताते हुए दावा किया गया है कि देश के लिए काम करने के मोर्चे पर कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव आगे खड़े रहे हैं। राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी में भी इसका दावा किया है। उन्होंने लिखा है कि देशहित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर , हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है

सोमवार को कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका गांधी ने गांधी परिवार का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी भी शामिल नहीं हुए। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि राहुल गांधी कुछ जरूरी काम से देश के बाहर हैं। वह जल्द ही लौटकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होंगे। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि राहुल गांधी किस देश की यात्रा पर हैं।

ये भी पढ़ें:ऐसा आलीशान घर: चारो तरफ नजर आ रहा पानी-पानी, किस्मत वाले ही रहते हैं यहां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी नौ दो गयारह हो गए। उन्होंने अगले टवीट में कहा है कि राहुल के विदेश जाने की वजह नए साल की पार्टी मनाना होगा। भाजपा खेमे ने राहुल के भारत छोडक़र जाने को मुद्दा बनाया है और कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों को छोडक़र राहुल गांधी इटली के मिलान शहर चले गए हैं। दूसरी ओर लखनऊ में भी सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात की चर्चा करते रहे कि पार्टी के स्थापना दिवस समारोह पर दिल्ली में राहुल नहीं हैं और यूपी में प्रियंका नहीं हैं। शीर्ष नेतृत्व ही अगर पार्टी स्थापना दिवस को अहमियत नहीं देगा तो कार्यकर्ता कितने गंभीर होंगे।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story