×

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- यूपी के चार राज्य बनाएंगे

Aditya Mishra
Published on: 9 Sep 2018 11:21 AM GMT
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- यूपी के चार राज्य बनाएंगे
X

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही बयान दे दिया है। जिससे वे फिर से सुख्रियों में बने हुए है। केजरीवाल ने शनिवार को नोएडा सेक्टर-46 में आम आदमी पार्टी की जन अधिकार यात्रा के समापन पर हुई सभा में उत्तर प्रदेश के चार राज्य बनाए जाने की मांग की। सभा के दौरान उन्होंने यह भी ऐलान किया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर प्रदेश में संघर्ष करेगी। इसके अलावा सभा में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आग्रह भी किया।

ये है पूरा मामला

सहारनपुर से नोएडा तक चल रही आम आदमी पार्टी की जन अधिकार यात्रा का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान हुई सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा व राज्यसभा सांसद संजय सिंह मौजूद रहे। सभा के दौरान अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने बड़े आकार के कारण विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है। इसलिए यह जरूरी है कि उत्तर प्रदेश को चार राज्यों बांटने का समर्थन किया जाए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश को अवध, बुंदेलखण्ड, पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी संघर्ष भी करेगी। सभा में अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को आड़े हांथे लिया। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टी घोटालेबाज हैं।

उधर मंच पर बैठे पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के लिए उन्होंने कहा कि वह पहले कई बार चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। उनके लिए कहा कि जनता की मांग है कि अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए इसलिए उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने की बेहद जरूरत है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने सभा में मौजूद जनता से भी प्रश्न कर पूछा कि उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए कि नहीं। इस पर सभी ने एक मत से उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया। इस बीच हुई बारिश के बाद भी सभा चलती रही। लोग उत्साह में नारे लगाते रहे।

सच बोलना बगावत तो हूं मैं बागी- शत्रुध्न सिन्हा

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने संबोधन में खुद को जनता का सेवक बताया। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का बाद में हूं लेकिन जनता का पहले हूं। जनता की पीड़ा देखने के बाद मैं हमेशा सच कहता हूं। यदि सच बोलना बगावत है तो हां मै बागी हूं। उन्होंने दिल्ली सरकार के शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कामों की सराहना भी की। युवाओं से कहा कि जो बेहतर काम करता हो उसका साथ देना चाहिए।

नेताओं में बढ़ी झूठ बोलने की प्रवृत्ति

सभा के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने राजनीति के बदलते स्वरूप पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज देश की राजनीति बदल रही है। आज के नेता परिश्रम नहीं करना चाहते हैं इसलिए उनमें झूठ बोलने की प्रवृत्ति बढ़ गई है।

मोहलला क्लीनिक की तारीफ

सभा में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में चल रहे मोहल्ला क्लीनिक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हम विदेश से विकास का मॉडल लेकर आते थे।

ये भी पढ़ें...केजरीवाल बोले – सीबीआई मोहल्ला क्लीनिक की जांच शुरू कर रही

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story