×

सत्ता में आए तो कराएंगे राम पथ का निर्माण: दिग्विजय सिंह

Aditya Mishra
Published on: 12 Sep 2018 8:39 AM GMT
सत्ता में आए तो कराएंगे राम पथ का निर्माण: दिग्विजय सिंह
X

भोपाल: अपने तीखे बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह एक बार फिर से सुर्ख़ियों में बने हुए है। दिग्विजय ने मध्य प्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा है कि सत्ता में आने के बाद मध्य प्रदेश की सीमा तक राम पथ का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, 'नर्मदा परिक्रमा के दौरान महसूस हुआ था कि राम पथ का निर्माण होना चाहिए। यह पथ मध्य प्रदेश की सीमा तक बने इस पर हम विचार कर रहे हैं।' बता दें कि कुछ दिन पहले ही मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष कमलनाथ ने ऐलान किया था कि सत्‍ता में आने पर कांग्रेस पार्टी राज्‍य के हरेक पंचायत में गोशाला बनवाएगी।



उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी गोमाता को लेकर बहुत बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन करती कुछ नहीं है। उन्‍होंने कहा था कि इस गोशाला के लिए अलग से फंड मुहैया कराया जाएगा।

ऐसे में गौर करने वाली बात ये है कि कांग्रेस बीजेपी को उसकी हिंदुत्व की राजनीति के लिए हमेशा से घेरती आई है लेकिन ज्यो –ज्यो चुनाव नजदीक आते जा रहे है, कांग्रेस अपनी विरोधी पार्टी के नक्शेकदम पर चलती हुई दिखाई दे रही है। समय –समय कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तरफ से आने वाले बयानों से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वह बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे की राह पर धीरे –धीरे आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें...दिग्विजय सिंह बोले- BJP ने नहीं की किसी से कोविंद नाम की चर्चा, बनेगी अलग रणनीति

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story