×

डिम्पल कन्नौज से लड़ सकती हैं चुनाव, अखिलेश के मैदान में उतरने पर संशय

समाजवादी पार्टी और बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज से चुनाव लड़ सकती हैं। पर अखिलेश यादव के चुनावी लड़ाई में उतरने पर संशय है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने सोमवार को कहा कि हम लोग बहुत उदार हैं।

Anoop Ojha
Published on: 21 Jan 2019 8:50 AM GMT
डिम्पल कन्नौज से लड़ सकती हैं चुनाव, अखिलेश के मैदान में उतरने पर संशय
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी और बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज से चुनाव लड़ सकती हैं। पर अखिलेश यादव के चुनावी लड़ाई में उतरने पर संशय है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने सोमवार को कहा कि हम लोग बहुत उदार हैं। यदि आप कहेंगे कि परिवारवाद है तो डिम्पल को कन्नौज से चुनाव नहीं लड़ाएंगे।

यह भी पढ़ें.....अखिलेश यादव ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को उनके जन्मदिन की बधाई दी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक खुद अखिलेश यादव के आगामी लोकसभा चुनावी समर में उतरने की संभावना कम है क्योंकि उनका पूरा फोकस बाकि सीटों पर पार्टी के परफारमेंस पर रहेगा। वह खुद चुनाव प्रचार की कमान भी संभालेंगे। ऐसे में जब उनके चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल यादव खुद अपनी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें.....विपक्षी गठबंधन मेरे खिलाफ नहीं, बल्कि देश के लोगों के खिलाफः मोदी

गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सब कुछ तय हो गया है। जल्द ही किन लोकसभा सीटों पर किसे प्रत्याशी बनाया गया है। इसकी घोषणा कर दी जाएगी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (नेताजी) के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेताजी जहां से चाहेंगे, उन्हें वहां से चुनाव लड़ाएंगे।

यह भी पढ़ें.....बीजेपी और एलजेपी के बीच सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति, आज होगा ऐलान

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story