पारदर्शी व्यवस्था व सुशासन देना योगी सरकार का लक्ष्य : दिनेश

Rishi
Published on: 9 July 2017 11:44 AM GMT
पारदर्शी व्यवस्था व सुशासन देना योगी सरकार का लक्ष्य : दिनेश
X

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को यहां कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जनसरोकारों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था और सुशासन देना योगी सरकार का लक्ष्य है।

डॉ. शर्मा रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित जनसमस्याओं के निराकरण कार्यक्रम में लोगों से उनकी समस्याएं सून रहे थे। उन्होंने कहा, "योगी सरकार जनता को समर्पित है तथा जनसमस्याओं का निदान सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार का लक्ष्य पारदर्शी व्यवस्था और सुशासन देना है। आमजन की समस्याओं के निदान के लिए जिले स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन व सरकार दोनों स्तरों पर निरंतर कार्य हो रहा है।"

डॉ. शर्मा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे जनसमस्याओं के निस्तारण कार्यक्रम में रहे।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story