×

यहां जानें, अटल बिहारी वाजपेयी का बंगला किस मंत्री को हुआ एलॉट?

देश के गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जल्द ही अपने नए बंगले में शिफ्ट होंगे। यह बंगला भी कोई छोटा मोटा बंगला नहीं बल्कि पार्टी के संस्थापकों में  से एक और भाजपा को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले स्व अटल विहारी वाजपेयी वाला बंगला है।

Aditya Mishra
Published on: 6 Jun 2019 10:35 PM IST
यहां जानें, अटल बिहारी वाजपेयी का बंगला किस मंत्री को हुआ एलॉट?
X

लखनऊ: देश के गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जल्द ही अपने नए बंगले में शिफ्ट होंगे। यह बंगला भी कोई छोटा मोटा बंगला नहीं बल्कि पार्टी के संस्थापकों में से एक और भाजपा को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले स्व अटल विहारी वाजपेयी वाला बंगला है।

लोकसभा की आवास समिति ने यह बंगला अमित शाह को आवंटित कर दिया है।

ये भी पढ़ें...अमित शाह को गृह, राजनाथ को रक्षा, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय

यह वही बंगला है जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री और लखनऊ के कई बार सांसद रहे अटल विहारी वाजपेयी लगभग 14 वर्ष तक रहे और उन्ही के कारण यह बंगला विश्व मानचित्र पर आ गया। इस बंगले में कई सालों तक जाने माने व्यक्तियों का आना जाना लगा रहा।

वर्ष 2004 में उम्मीदों के विपरीत लोकसभा चुनाव के परिणाम आने पर 7 रेसकोर्स छोड़कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 6ए कृष्ण मेनन मार्ग में रहने आ गए थे। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अटल बिहारी सक्रिय राजनीति से दूर रहे, लेकिन भाजपा का मार्गदर्शन करते रहे।

ये भी पढ़ें...अमित शाह बोले: चुनाव पूरे देश में, लेकिन हिंसा केवल पं. बंगाल में क्यों?

वर्ष 2009 में अचानक दौरा पड़ने के कारण वह बोलने में अक्षम हो गए थे। इसके बाद भी उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लेने के लिए भाजपा नेताओं का बराबर आना जाना लगा रहा। इसके बाद पिछले साल उनके निधन के बाद से यह बंगला खाली पडा था।

ये भी पढ़ें...अमित शाह के गढ़ में पहुंचा बाहुबली अतीक अहमद, अहमदाबाद जेल में हुआ शिफ्ट



Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story