×

PK को ढूंढ कर लाने पर 5 लाख का इनाम, हार से बिफरे कांग्रेसियों ने लगाया पोस्टर

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर इनाम रखा गया है। पोस्टर में पीके को ढूंढ कर लाने वाले को 5 लाख रुपए की इनाम राशि देने का दावा किया गया है। पोस्टर में पीके को ' स्वयंभू चाणक्य ' कह कर व्यंग्य किया गया है।

zafar
Published on: 18 March 2017 12:15 PM GMT
PK को ढूंढ कर लाने पर 5 लाख का इनाम, हार से बिफरे कांग्रेसियों ने लगाया पोस्टर
X

PK को ढूंढ कर लाने पर 5 लाख का इनाम, हार से बिफरे कांग्रेसियों ने लगाया पोस्टर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अचानक कांग्रेस में शक्तिशाली बने पीके यानी प्रशांत कुमार अब कांग्रेसियों के निशाने पर हैं। कांग्रेसियों ने चुनाव के बाद से गायब पीके को ढूंढ कर लाने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। इस सिलसिले में एक पोस्टर कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश सिंह की तरफ से लगाया गया है।

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान पीके कांग्रेस नेताओं को भाव नहीं दे रहे थे और गठबंधन में मिली सारी सीटें जीतने का दावा कर रहे थे।

पीके कहां हैं?

लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर इनाम रखा गया है।

पोस्टर में पीके को ढूंढ कर लाने वाले के लिए 5 लाख रुपए की इनाम राशि देने का दावा किया गया है।

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पोस्टर में पीके को ' स्वयंभू चाणक्य ' कह कर व्यंग्य किया गया है।

बता दें कि पीके ने कांग्रेस नेताओं को चुनावी रणनीति से अलग रखते हुए सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने का दावा किया था।

कांग्रेसी इस बात से भी नाराज हैं कि चुनाव से पहले पीके पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं तक को भाव नहीं दे रहे थे।

यहां तक कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बैठकों में बोलने तक नहीं देते थे।

लेकिन परिणाम आने के बाद से ही वह जिम्मेदारी से बच कर दृश्य से बाहर हो गये हैं।

आक्रोशित काांग्रेसी

पोस्टर जारी करने वाले राजेश सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को हराने के लिए पीके भाजपा से सुपारी लेकर आए थे और पेमेंट लेकर चले गए।

हालांकि पार्टी प्रवक्ता सत्यदेव त्रिपाठी ने इस तरह के पोस्टर लगाने का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि हार से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए, लेकिन इस तरह का पोस्टर हमारी संस्कृति के विरुद्ध है।

आगे स्लाइड में देखिये कांग्रेसियों का पोस्टर...

PK को ढूंढ कर लाने पर 5 लाख का इनाम, हार से बिफरे कांग्रेसियों ने लगाया पोस्टर

zafar

zafar

Next Story