×

Mahendra Singh: पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ने त्रिपुरा का चुनाव प्रभारी बनाया

Mahendra Singh: पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र सिंह को त्रिपुरा बीजेपी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 16 Oct 2022 1:21 PM GMT
Mahendra Singh
X

 पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह (Pic: Social Media) 

Mahendra Singh: पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र सिंह को त्रिपुरा बीजेपी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद समीर उरांव को सहप्रभारी बनाया गया है। त्रिपुरा में अगले साल मार्च में विधानसभा के चुनाव होने हैं। उससे पहले महेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रभारी बनाकर उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी डाली है। महेंद्र सिंह योगी सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। उनके पास जल शक्ति मंत्रालय का जिम्मा था। योगी सरकार 2.0 में उन्हें जब मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि आलाकमान उन्हें संगठन का कार्य सौंप सकता है। क्योंकि महेंद्र सिंह लंबे समय तक संगठन का कार्य कर चुके हैं। मंत्री बनने से पहले वह असम के प्रभारी थे।

उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व के जरिए कांग्रेस के 15 सालों के शासन को खत्म कर यहां कमल खिलाने में अहम योगदान दिया था। जिसके बाद 2016 के विधानसभा चुनाव में असम में पहली बार भाजपा की सरकार बनी और इसका श्रेय महेंद्र सिंह को मिला। हालांकि मोदी लहर का भी इसमें काफी योगदान था। क्योंकि पीएम मोदी और अमित शाह ने असम फतह के लिए पूरी ताकत झोंक दिया था। फिलहाल असम में 2021 के चुनाव में दूसरी बार बीजेपी को बहुमत मिला है। असम जीत के बाद महेंद्र सिंह को 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद योगी कैबिनेट में ईनाम के तौर पर मंत्री बनाया गया था।

अब एक बार फिर उनके कंधों पर त्रिपुरा जैसे राज्य की जिम्मेदारी दी गई है। जहां सालों तक कम्युनिस्ट पार्टी का राज रहा। लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां भी भाजपा ने फतह हासिल कर लिया और अब 2023 में होने वाले चुनाव में एकबार फिर से जीत के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें त्रिपुरा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के माणिक सरकार मार्च 1998 से मार्च 2018 तक लगातार चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (2018) कुल सीटें-60

सरकार- बीजेपी गठबंधन

मुख्यमंत्री मणिक साहा

बीजेपी के 35 विधायक

सहयोगी आईपीएफटी के 8 विधायक

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा)- 16 सीट – मुख्य विपक्षी दल

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story