×

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, देश में छाई शोक की लहर

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का बुधवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र करीब 89 साल थी।

Newstrack
Published on: 5 Aug 2020 4:04 AM GMT
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, देश में छाई शोक की लहर
X

पुणे: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का बुधवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र करीब 89 साल थी।

परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हाल ही में निलांगेकर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, लेकिन बाद में वह स्वस्थ हो गए थे और दोबारा से जांच में निगेटिव पाए जाने के उपरांत उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता निलांगेकर जून 1985 से मार्च 1986 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। मराठावाड़ा क्षेत्र के लातूर से निलांगेकर चुनाव लड़ा करते थे। उनके उपर 1985 में एमडी परीक्षा के नतीजों में कथित छेड़छाड़ के आरोप लगे थे।

उन पर ये भी आरोप था कि उन्होंने ये सब अपनी बेटी और उसकी एक दोस्त की मदद के लिए ऐसा किया था। जिसके लिए बाद में उन्हें सीएम पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।

सोमेन मित्रा का बीते दिनों हुआ था निधन

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (Congress President) सोमेन मित्रा (Somen Mitra) का 78 साल की उम्र में बुधवार की देर रात निधन हो गया। उनकी कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी।

कोलकाता के एक निजी अस्पताल में सोमेन मित्रा का इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही किडनी की समस्या होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

ये भी पढ़ेंः राजस्थान:विधानसभा सत्र 14 से, क्या राज्यपाल और सीएम गहलोत में बात बन गई है?

पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा कार्डियक अरेस्ट की वजह से कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ही दिनों से अस्पताल में भारत मित्रा की कोरोना जांच भी करवाई गयी थी, हालाँकि रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।

ये भी पढ़ेंः कोरोना के इलाज के लिए इन 21 दवाओं की खोज, वायरस से लोगों की बचाएंगी जान

किडनी की समस्या और दिल की बीमारियों से थे ग्रसित

उनके निधन की सूचना ने कांग्रेस में शोक की लहर है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के ट्विटर के जरिये उनके निधन की जानकारी देते हुए लिखा गया, डब्ल्यूपीसीसी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली। इस अपार हानि पर हमारी प्रार्थनाएं और विचार दादा के परिवार के साथ हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story