×

पूर्व राज्यपाल ने प्रियंका गांधी को बताया आंधी, BJP पर गुमराह करने का लगाया आरोप

जिले में पहुंचे पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीती में आने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि प्रियंका कोई व्यक्ति नहीं बल्कि आंधी हैं। उनके अंदर इंदिरा गांधी की छवि है और चुनाव में वे अच्छा काम करेंगी। वही केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुये पूर्व राज्यपाल ने कहा की देश अब खतरे में है और यहाँ धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

Anoop Ojha
Published on: 25 Jan 2019 4:07 PM GMT
पूर्व राज्यपाल ने प्रियंका गांधी को बताया आंधी, BJP पर गुमराह करने का लगाया आरोप
X

सुल्तानपुर: जिले में पहुंचे पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीती में आने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि प्रियंका कोई व्यक्ति नहीं बल्कि आंधी हैं। उनके अंदर इंदिरा गांधी की छवि है और चुनाव में वे अच्छा काम करेंगी। वही केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुये पूर्व राज्यपाल ने कहा की देश अब खतरे में है और यहाँ धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। देश को बर्बाद कर दिया गया है और अब लोगों को जागने की जरुरत है।

यह भी पढ़ें..... यूपी-उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी करेंगे सपा का समर्थन

आज बसपा के पूर्व मंत्री विनोद सिंह से व्यक्तिगत रूप से मिलने सुल्तानपुर पहुंचे थे। इस दौरान केवीके में उन्होंने मीडिया से बात करते हुये अपनी राय दी। पूर्व राज्यपाल ने कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को पार्टी में महासचिव बनाये जाने और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान देने पर कहा की प्रियंका गांधी एक व्यक्ति नहीं बल्कि आंधी हैं। अजीज कुरैशी ने कहा की पार्टी द्वारा ये देर से लिया गया कदम है। उन्हीने कहा की प्रियंका के अंदर के इंदिरा गांधी की छवि है और आने वाले चुनाव में वे पार्टी के लिये अच्छा काम करेंगी।

पूर्व राज्यपाल ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज धर्म के नाम पर लोगो को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा के चलते देश खतरे में है और भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है और अब लोगों को जागने की जरुरत है। उन्होंने साफ़ कहा की आने वाले चुनाव को भाजपा को निश्चित ही हार मिलेगी।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story