गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

राजस्थान में इस बार जिन बड़े दिग्गज नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है उनमें सीपी जोशी, हेमाराम चौधरी, भरत सिंह, दीपेंद्र सिंह शेखावत, परसराम मोरदिया, राजेंद्र पारीक, अशोक बैरवा, महेश जोशी, जितेंद्र सिंह , महेंद्रजीत सिंह मालवीय, बृजेंद्र ओला और राजकुमार शर्मा हैं।

Anoop Ojha
Published on: 24 Dec 2018 5:26 AM GMT
गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ
X

जयपुर:राजस्थान में नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल गठन और विस्तार के लिए पार्टी आलाकमान से मंजूरी मिलने के बाद आज राजभवन में सुबह 11.30 राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह की मौजूदगी में 23 विधायकों मंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें ....... हम प्रदेश में पात्र किसानों का 2 लाख रु. तक का ऋण माफ़ करेंगे : अशोक गहलोत

बता दें कि इनमें से 17 यानी दो तिहाई से ज्यादा नए चेहरे हैं। जातिगत समीकरणों को देखते हुए 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, गठबंधन की राजनीति को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोक दल से जीते भरतपुर के विधायक सुभाष गर्ग को भी मंत्री बनाया गया है। खास बात ये है कि कैबिनेट में 60 फीसदी अशोक गहलोत और 40 फीसदी पायलट समर्थकों को जगह मिली है।

यह भी पढ़ें ....... अशोक गहलोत ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सचिन पायलट बने डिप्टी सीएम

ये हैं 13 कैबिनेट मंत्री

बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, लालचंद कटारिया, डॉ रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद।

ये हैं 10 राज्य मंत्री

गोविंद सिंह डोटासरा, श्रीमति ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवरसिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदणा, टीकाराम जूली, भजनलाल जाटव, राजेंद्र यादव, सुभाष गर्ग।

यह भी पढ़ें ....... राजस्थान: गहलोत का शपथ ग्रहण समारोह,विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन

इन दिग्गजों को नहीं मिली जगह

राजस्थान में इस बार जिन बड़े दिग्गज नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है उनमें सीपी जोशी, हेमाराम चौधरी, भरत सिंह, दीपेंद्र सिंह शेखावत, परसराम मोरदिया, राजेंद्र पारीक, अशोक बैरवा, महेश जोशी, जितेंद्र सिंह , महेंद्रजीत सिंह मालवीय, बृजेंद्र ओला और राजकुमार शर्मा हैं।

जातिगत आधार पर देखें तो सबसे ज्यादा 4 जाट विधायक मंत्री बन रहे हैं। दो ब्राह्मण, दो राजपूत, 3 वैश्य, 4 एससी, 3 एसटी, एक गुर्जर, एक विश्नोई, एक मुस्लिम, दो ओबीसी हैं।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story