×

Gorakhpur zila panchayat adhyaksh chunav News: आंकड़ों में सपा और जोड़तोड़ में भाजपा आगे, यह बन रहा सियासी समीकरण

भाजपा का दावा- सरकार की नीतियों से निर्दल और अन्य सदस्य समर्थन को खुद आ रहे आगे

Purnima Srivastava
Published on: 2 July 2021 4:23 AM GMT
Gorakhpur zila panchayat adhyaksh chunav News: आंकड़ों में सपा और जोड़तोड़ में भाजपा आगे, यह बन रहा सियासी समीकरण
X

चुनावी माहौल में भाजपा व सपा कार्यकर्ता आमने-सामने

गोरखपुर। गोरखपुर-बस्ती मंडल (Gorakhpur-Basti Mandal) सात जिलों में से गोरखपुर में भाजपा (BJP) की साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। वहीं बचे हुए छह जिलों में 3 जुलाई को वोटिंग होनी है। कागजों में सपा (SAPA) को स्पष्ट बहुमत दिख रहा है लेकिन जोड़तोड़ में सत्ताधारी भाजपा काफी आगे हैं। सपा उत्पीड़न का आरोप लगाकर लोकतंत्र की हत्या की दुहाई दे रही है तो वहीं भाजपा का दावा है कि सरकार की नीतियों से निर्दल और अन्य सदस्य समर्थन को खुद आगे आ रहे हैं।

महराजगंज में सांसद पंकज चौधरी समर्थित जिला पंचायत सदस्य

महराजगंज (Maharajganj) में भाजपा के रविकांत पटेल और सपा के दुर्गा यादव के बीच सीधी टक्कर है। 47 सीटों वाले जिला पंचायत में सपा के पास 9 तो भाजपा के पास सात सदस्यों का समर्थन है। यहां किंगमेकर भाजपा के सांसद पंकज चौधरी ही रहे हैं। उनके इशारे पर ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होता है। इस बार भी उनके करीबी रविकांत पटेल को भाजपा ने मैदान में उतारा है। यहां भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। हालांकि सपा प्रशासनिक अफसरों से मिलकर सदस्यों को धमकाने और उत्पीड़न का आरोप लगा रही है। वहीं सिद्धार्थनगर में भी भाजपा के शीतल सिंह और सपा की पूजा यादव में सीधी टक्कर है। सपा उम्मीदार के पति रामकुमार चिनकू यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं प्रस्तावक अंकित दूबे के घर के आगे की सड़क जेसीबी से खोद दी गई। पोखरे के किनारे बनी घारी, शौचालय व हरे पेड़ जेसीबी से गिराए गए। यहां 45 सीटों वाले जिला पंचायत में 16 सपा के समर्थन से जीते हैं तो भाजपा के समर्थन से 9 सदस्य जीते हैं।

वहीं कुशीनगर में सपा की रीता यादव और भाजपा की सावित्री देवी जायसवाल में सीधी टक्कर है। 61 सदस्यों वाले जिलापंचायत में भाजपा 32 सदस्यों के समर्थक का दावा कर रही है तो सपा का दावा भी बहुमत का है। यहां सपा उम्मीदवार या समर्थकों पर केस नहीं दर्ज हुआ है।

डेढ़ करोड़ का जुर्माना लगा, सपा उम्मीदवार को मुश्किल में डाला

संतकबीर नगर (Sant Kabir Nagar) की 30 सदस्यों वाली जिलापंचायत में 11 सीटों के साथ सपा का बहुमत है। भाजपा भले ही तीन सदस्यों को खुद के समर्थन से जिताने में सफल रही हो, लेकिन जीत का उसका पुख्ता दावा है। भाजपा से कृष्ण कुमार चैरसिया और सपा से बलराम यादव मैदान में हैं। सपा प्रत्याशी बलराम यादव पर बालू खनन में गड़बड़ी पर 1.5 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है, वहीं जिला पंचायत सदस्य गौहर अली के विरुद्ध खाद्यान्न कालाबाजारी को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है। बस्ती में भाजपा से नगर सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन संजय चैधरी और सपा से पूर्व सदर ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र चैधरी के बीच सीधी टक्कर है। 43 सदस्यों वाले जिला पंचायत में सपा और भाजपा दोनों के पास 9-9 सदस्य हैं। बस्ती में सपा जिलाध्यक्ष और उनके भाई पर जिला पंचायत सदस्य को धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

Sushil Shukla

Sushil Shukla

Next Story