×

गुजरात: PM मोदी के बाद अमित शाह ने सपरिवार डाला वोट

13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 116 लोकसभा सीटों पर वोटिंग आज हो रही है। सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जया प्रदा और आजम खान समेत कई बड़े नेता मैदान में हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 23 April 2019 4:48 AM GMT
गुजरात: PM मोदी के बाद अमित शाह ने सपरिवार डाला वोट
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के तहत तीसरे चरण का मतदान आज (23 अप्रैल) को है। आज 13 राज्योंण और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 116 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्य क्ष अमित शाह ने भी मंगलवार सुबह मतदान किया। बिहार की पांच सीटों पर सुबह 8 बजे तक 4.30 फीसदी वोटिंग हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में मतदान किया। उनके साथ इस दौरान बीजेपी अध्य क्ष अमित शाह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने वोट डालने से पहले गांधीनगर में मां हीराबेन का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मां हीराबेन ने पीएम मोदी को नारियल भेंट किया।

यह भी देखे:देशभर में जमीन खो रही है भाजपा: पटनायक

इसके बाद पीएम मोदी खुली जीप में बैठकर अहमदाबाद के रानिप के पोलिंग बूथ पर पहुंचे। वहां उन्होंकने मतदान किया।

वोट डालने के बाद उन्होंटने नागरिकों से आग्रह किया, कि आप सब बड़ी संख्याे में मतदान करें। पीएम मोदी ने कहा- कि जिस तरह से कुंभ में स्नाबन का आनंद होता है, वैसे ही लोकतंत्र में मतदान का है। लोकतंत्र का शस्त्र वोटर आईडी कार्ड है। वोटर आईडी की ताकत आतंकवाद के आईईडी से कहीं अधिक है। भारत का मतदाता बहुत समझदार है। पहली बार वोट डालने वालों को मेरी शुभकामनाएं।

बीजेपी अध्याक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नीो सोनल शाह ने भी वोट डाला। वह गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनाव मैदान में हैं।

वोटिंग करने के बाद अमित शाह ने कहा- कि पूरे देश में लोग उत्सारह के साथ वोटिंग कर रहे हैं। उन्हों ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्यार में वोटिंग करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराएं।

यह भी देखे:केंद्रीय मंत्री व प्रत्याशी संतोष गंगवार बीबीएल स्कूल में बने मतदान केंद्र में डाला वोट

वहीं केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली अहमदाबाद के एसजी हाईवे पर स्थित बूथ पर दोपहर 12:30 बजे वोट डालेंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्णा आडवाणी भी दोपहर 12:30 बजे अहमदाबाद के खानपुर में वोट डालेंगे।

सपा नेता रामगोपाल यादव ने मैनपुरी के सैफई के बूथ संख्याड 228 में अपना वोट डाला। केरल के मुख्य मंत्री पिनाराई विजयन ने केरल के कन्नूृर जिले के बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। महाराष्ट्री की बारामती सीट से एनसीपी की उम्मीरदवार सुप्रिया सुले ने सपरिवार वोट डाला।

गुजरात के मुख्यवमंत्री विजय रूपाणी ने अपनी पत्नीी अंजली के साथ राजकोट में वोट डाला। गोवा के मुख्यिमंत्री प्रमोद सावंत ने भी अपनी पत्नीा के साथ वोट डाला। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी ओडिशा के तालचेर स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

इस चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल हैं। तीसरे चरण के मतदान में करीब 18.56 करोड़ मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए 2.10 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story