×

प्रियंका की खराब मौसम की वजह से हिमाचल प्रदेश यात्रा रद्द

प्रदेश कांग्रेस नेता ने कहा कि वाड्रा को मंडी के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पक्ष में सुंदरनगर में एक रैली को संबोधित करना था।

Roshni Khan
Published on: 14 May 2019 10:48 AM GMT
प्रियंका की खराब मौसम की वजह से हिमाचल प्रदेश यात्रा रद्द
X
प्रियंका गांधी वाड्रा

शिमला: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मंगलवार को होने वाली हिमाचल प्रदेश की प्रस्तावित यात्रा को खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया।

ये भी देंखे:मर्द हो तो! महीने में एक बार जरुर करें बीवी से झगड़ा, मिलेंगे ये 8 फायदे

प्रदेश कांग्रेस नेता ने कहा कि वाड्रा को मंडी के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पक्ष में सुंदरनगर में एक रैली को संबोधित करना था।

आश्रय शर्मा भाजपा के मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा के खिलाफ मैदान में हैं।

वह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते हैं। आश्रय के पिता अनिल शर्मा ने हाल में प्रदेश सरकार की कैबिनेट से इस्तीफा दिया है।

हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर 19 मई को चुनाव होना है।

ये भी देंखे:केंद्र ने पांच और साल के लिए बढ़ाया लिट्टे पर प्रतिबंध : गृह मंत्रालय

साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अनिल शर्मा अपने बेटे आश्रय और पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

उन्होंने मंडी विधानसभा सीट से चुनाव जीता था और प्रदेश की भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाए गए थे।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story