×

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- देश में गुड गवर्नेंस देने वाली सरकार सिर्फ बीजेपी है

यहां देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक क्राइम होता है। यह बातें गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ बीजेपी पार्टी ऑफिस में कहीं।

By
Published on: 10 Feb 2017 5:36 AM GMT
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- देश में गुड गवर्नेंस देने वाली सरकार सिर्फ बीजेपी है
X

लखनऊः गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी की जनता ने बीजेपी को शशक्त विकल्प मान लिया है। इसबार यूपी में बीजेपी को सबका साथ मिलने वाला है। भारत में गुड गवर्नेंस देने वाली सिर्फ बीजेपी सरकार ही है। इसे देश की जनता भलीभांति जान चुकी है। यूपी में बीजेपी ने अब तक की सरकारों में सबसे बेहतर सरकार दी है। यूपी में विकास और सुशासन नामकी कोई चीज नहीं बची है। कीनून व्यवस्था तो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। यहां देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक क्राइम होता है। यह बातें गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ बीजेपी पार्टी ऑफिस में कहीं।

-बीएसपी हारी लड़ाई लड़ रही है इसलिए वह जाती धर्म के नाम पर वोट की अपील कर रही है।

-ये देश जाती धर्म मजहब के नाम पर नहीं चलता।

-बीजेपी सबका साथ लेकर चलती है, सेक्युलर पार्टी के लोग उसे बदनाम करते हैं।

-देश-प्रदेश समाज को बांट कर नहीं चलता है।

-सपा भी डिप्रेशन में है तभी तो कांग्रेस से समझौता कर लिया है। सपा कमज़ोर हो गई है।

-श्रवण साहू की बेरहमी से हत्या कर दी गई, उन्हें यहां के प्रशासन पर भरोसा नहीं था।

-हमारी सरकार बनी को अपने सीएम से कहूँगा की सीबीआई जांच की अनुशंसा करें।

-यहां की सरकार को करना चाहिए, कांग्रेस को स्मृति लोप हो गया है।

-काउंटिंग भूल गए हैं २7 साल यूपी बहाल के सपा के साथ हैं।

-यूपी के लोगों के क्रय शक्ति बड़ाई जाएगी।

-किसान को एक साल का ऋण ज़ीरो फ़ीसदी ब्याज पर देंगे।

-पुलिस में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है।

-मैंने बतौर गृहमंत्री एडवाइजरी भी जारी की है।

-मैंने बतौर सीएम 2 करोड़ के टर्नोवर तक व्यापारियों पर छापा नहीं पड़ने दिया था।

-नोटबंदी देश हित में लिया गया फैसला है।

-हम चुनाव नहीं आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचते हैं।

-हमारे किसी मंत्री पर करप्शन का आरोप नहीं है।

-भारत की सबसे इकॉनमी तेजी से बढ़ रही है। भारत जल्द ही महाशक्ति बनेगा

-कांग्रेस के शासन में भारत ग़रीब देश माना जाता रहा है।

-दाऊद को लेकर भारत पूरी कोशिश कर रहा है।

-रैनकोट को लेकर बोले राजनाथ पीएम मोदी ने किसी की अवमानना नहीं की है।

-हम हर पूर्व प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं।

-मनमोहन सिंह ने भी नोटेबंदी को बीगेस्ट ऑर्गेनाइज्ड क्राइम कहा है। क्या इसका भावार्थ हम भी निकालें।

-सीएम का चेहरा नहीं देना बीजेपी की रमनीति का हिस्सा है।

Next Story