×

प्रियंका हुक्म का इक्का, कांग्रेस क्या अब तक जोकर संग खेल रही थी : सरोज पांडेय

 कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का महासचिव बनाया था और साथ ही पूर्वी यूपी की कमान भी सौंपी थी। ऐसे में एनडीए नेताओं के निशाने पर प्रियंका सहज ही आ गई और निशानेबाजी चलने लगी हैं। इस लिस्ट में नया नाम शामिल हुआ है बीजेपी की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का, जिन्होंने कहा कि अगर प्रियंका हुक्म का इक्का हैं तो अभी तक कांग्रेस क्या जोकर संग खेल रहे थे।

Rishi
Published on: 28 Jan 2019 1:46 PM GMT
प्रियंका हुक्म का इक्का, कांग्रेस क्या अब तक जोकर संग खेल रही थी : सरोज पांडेय
X

नई दिल्ली : कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का महासचिव बनाया था और साथ ही पूर्वी यूपी की कमान भी सौंपी थी। ऐसे में एनडीए नेताओं के निशाने पर प्रियंका सहज ही आ गई और निशानेबाजी चलने लगी हैं।

ये भी देखें :हर जगह रॉबर्ट वाड्रा के नाम से जानी जाती हैं प्रियंका, चुनाव आते ही हो जाती हैं गांधी: बीजेपी

इस लिस्ट में नया नाम शामिल हुआ है बीजेपी की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का, जिन्होंने कहा कि अगर प्रियंका हुक्म का इक्का हैं तो अभी तक कांग्रेस क्या जोकर संग खेल रहे थे।

ये भी देखें :बहन प्रियंका के राजनीति में आने का राहुल ने खोला राज, बताया अब तक क्यों थीं दूर?

पांडेय ने कहा, लोग कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी तुरुप का इक्का हैं तो अब तक वो जोकर से खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस उनको तुरुप का इक्का मानती है तो जोकर पर समय जाया करने से अच्छा था कि वो प्रियंका को पहले ही ले आते।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story