×

राहुल के इस्तीफे के विरोध में कार्यकर्ता अनशन पर, पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली कांग्रेस के नेता विजय जाटन और कुछ अन्य कार्यकर्ता गांधी के आवास के बाहर अनशन पर बैठे। जाटन ने कहा कि हमारी मांग है कि राहुल गांधी अपने इस्तीफे की पेशकश वापस लें क्योंकि पार्टी उनके नेतृत्व के बिना नहीं चल सकती।

SK Gautam
Published on: 29 May 2019 11:33 AM GMT
राहुल के इस्तीफे के विरोध में कार्यकर्ता अनशन पर, पुलिस ने लिया हिरासत में
X

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के विरोध में पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया, हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

दिल्ली कांग्रेस के नेता विजय जाटन और कुछ अन्य कार्यकर्ता गांधी के आवास के बाहर अनशन पर बैठे। जाटन ने कहा कि हमारी मांग है कि राहुल गांधी अपने इस्तीफे की पेशकश वापस लें क्योंकि पार्टी उनके नेतृत्व के बिना नहीं चल सकती।

ये भी देखें : चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने माल्यार्पण कर याद किया

'राहुल - प्रियंका गांधी सेना' के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा, 'पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि राहुल कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहें। यह साफ है कि गांधी परिवार के बगैर कांग्रेस नहीं चल सकती। हम राहुल गांधी के अलावा किसी को स्वीकार नहीं करेंगे।’’

इन कार्यकर्ताओं ने 'राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे लगाए। कुछ देर बाद वहां पुलिस पहुंची और इन्हें तुगलक रोड थाने ले गई। हालांकि बाद में इन लोगों को रिहा कर दिया गया।

ये भी देखें : सीएम योगी ने गोरखपुर में एंबुलेंस व ब्लड डोनेशन वैन को दिखाई हरी झंडी, किया रवाना

गौरतलब है कि 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। सीडब्ल्यूसी ने उनकी पेशकश को खारिज कर उन्हें संगठन में सभी स्तर पर आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया।

(भाषा)

SK Gautam

SK Gautam

Next Story