×

झांसी: आज GIC मैदान मे अखिलेश यादव की जनसभा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को झांसी आएंगे। वह यहां सपा- बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह के समर्थन में दोपहर 12 बजे GIC मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

Vidushi Mishra
Published on: 26 April 2019 4:45 AM GMT
झांसी: आज GIC मैदान मे अखिलेश यादव की जनसभा
X

झांसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को झांसी आएंगे। वह यहां सपा- बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह के समर्थन में दोपहर 12 बजे GIC मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी देखे: झांसी- अखिलेश यादव झांसी में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह यादव के लिए करेंगे जनसभा

सपा के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने बताया, कि वह सुबह 10.45 बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे। ग्वालियर से वह हेलीकॉप्टर द्वारा 12.15 बजे झांसी आएंगे। दोपहर 1.30 बजे वह उरई के लिए प्रस्थान करेंगे।

जनसभा में अखिलेश यादव के संबोधन से पूर्व सपा और बसपा के वरिष्ठ नेता अपने विचार रखेंगे। GIC मैदान में बृहस्पतिवार को उनकी जनसभा को लेकर अपार तैयारी चलती रही। लोगों को जनसभा के दौरान तेज धूप से परेशानी न हो, इसके लिए विशाल पंडाल लगाया गया है।

यह भी देखे: देवरिया- BJP प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी का नामांकन आज , CM योगी GIC में करेंगे जनसभा

मैदान के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। वहीं, जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए नेताओं की अलग- अगल चरण में बैठकें चलती रहीं। भीड़ के आवाहन का काम सभी विधानसभा प्रभारियों को सौंपा गया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story