×

Jhansi News : भाजपा और आरएसएस ने मंदिर के नाम पर किया घोटाला - प्रदीप नरवल

Jhansi News : कांग्रेस सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा राम मंदिर के नाम पर बीजेपी और आर एस एस ने घोटाला करना शुरू कर दिया है।

B.K Kushwaha
Reporter B.K KushwahaPublished By Shraddha
Published on: 15 Jun 2021 5:18 PM GMT
कांग्रेस सचिव प्रदीप नरवल ने कहा भाजपा और आरएसएस ने मंदिर के नाम पर कर रही घोटाला
X

कांग्रेस सचिव प्रदीप नरवल ने की बैठक

Jhansi News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) के सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप नरवाल (Co-incharge Pradeep Narwal) ने कहा कि राम मंदिर (Ram Mandir) के नाम पर लोगों से चंदा वसूल करने बाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आर एस एस (RSS) ने मंदिर के नाम पर घोटाला करना शुरू कर दिया है। हाल ही में अयोध्या में 2 करोड़ों की खरीद कर जमीन 5 मिनट में ट्रस्ट के नाम पर 18.5 करोड में बेचने का घोटाला किया है। भाजपा ना राम की है, न गाय की, न गंगा की। यह बात उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता की राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस का उद्देश्य देश को बचाना और जनता की सेवा करना है। कोरोना काल के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहे और उन्हें राहत प्रदान करते रहे। अपने स्तर से दवाई, भोजन एवं उपचार में यथोचित सहयोग करते रहे। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोगों को सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया था। जनता 2022 में भाजपा सरकार को विदा करना चाहती है और आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की ओर देख रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश महासचिव राहुल राय, राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

गांव स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की है आवश्यकता

लक्ष्मी गार्डन में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष भगवानदास कोरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं को 2022 का लक्ष्य हासिल करने के लिए गांव स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने कहा कि ब्लाक कमेटियों के गठन के बाद अब न्याय पंचायत स्तर पर कमेटियां गठित की जा रही हैं। इसके बाद बूथ स्तर पर भी कमेटियां गठित की जाएंगी उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन मजबूत बनाने के लिए जुट जाने का आवाहन किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी , प्रदेश महासचिव राहुल राय, राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन आदि ने संबोधित किया।

जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य का किया सम्मान

इस मौके पर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी लीगल सेल के महासचिव ज्ञानेंद्र तिवारी, जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान सिंह यादव, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष युथप सर्राफ, राजीव गांधी पंचायती राज के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य नेहा संजीव निरंजन का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

इस मौके पर नरेंद्र पाल सिंह पापा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, अमीरचंद आर्य, महासचिव राजपाल बुंदेला, चंद्र प्रकाश चौरसिया, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र सक्सेना, हरबंस लाल, इदरीश खान,अमित गुप्ता, जिला सचिव मीना आर्य, महेश कुशवाहा, राजेंद्र पिपरा, लोकेंद्र सिंह यादव, प्रकाश नारायण सैनी, रामू कनकने, मोहम्मद जलाल, हनीफ मालिक, जागेश्वर पाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, पार्वती, रोहित वर्मा, ममता अहिरवार, सूर्य प्रताप सिंह छोटे राजा,आदि उपस्थित रहे। इसके पश्चात राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने ब्लॉक अध्यक्षों दीनदयाल गुप्ता, आशु ठाकुर, रामसेवक सैनिया, मुकेश बादल, प्रदीप शर्मा, संतोष प्रजापति, बबीना कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष असलम खान से ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर संगठन सृजन की जानकारी ली और उन्हें हाईकमान की मंशा से अवगत कराया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अफजाल हुसैन ने एवं अंत में आभार जिला उपाध्यक्ष नीता अग्रवाल ने व्यक्त किया।

Shraddha

Shraddha

Next Story