×

Jharkhand Election 2019: तीसरे चरण का मतदान खत्म, 17 सीटों पर 61.1% वोट पड़े

इस चरण में झाविमो प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और शिक्षा मंत्री नीरा यादव समेत 309 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 32 है।

Aditya Mishra
Published on: 12 Dec 2019 4:08 AM GMT
Jharkhand Election 2019: तीसरे चरण का मतदान खत्म, 17 सीटों पर 61.1% वोट पड़े
X

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो गई। सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो और ईचागढ़ में सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग हुई। जबकि 5 सीटों, रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। 17 सीटों पर कुल 61.1% वोट पड़े।

इस चरण में झाविमो प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और शिक्षा मंत्री नीरा यादव समेत 309 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 32 है।

2014 में यहां हुई थी 62% वोटिंग

17 सीटें: सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा। 2014 विधानसभा चुनाव में इन 17 सीटों पर 62% वोटिंग हुई थी।

Live Updates

5.00 PM: 17 सीटों पर कुल 61.1% वोट पड़े

16:30 PM: रांची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वोट डाला।

3.00PM 17 सीटों पर वोटिंग जारी, 57.12 फीसदी वोटिंग हुई।

01:00PM 17 सीटों पर वोटिंग जारी, 1 बजे तक 45% मतदान

11:00 AM 17 सीटों पर वोटिंग जारी, 11 बजे तक 29.44% मतदान

09:50 AM सुबह 9 बजे तक 12.89 फीसदी मतदान

झारखंड की 17 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 12.89 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक सिल्ली और खिजरी सीट (करीब 16 फीसदी) पर मतदान हुआ, वहीं सबसे कम धनवर (7.57 फीसदी) मतदान हुआ।

08:56 AM सिन्हा ने डाला वोट

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

08:21 AM में मतदान के लिए लगी लंबी लाइन

07:48 AM सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

07:25 AM के लिए पीएम मोदी की अपील

झारखंड में तीसरे चरण का मतदान आज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ज्यादा ज्यादा लोग मतदान के लिए जाए। पीएम

नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप युवाओं से मतदान के लिए अनुरोध किया।



06:44 AM केंद्र पर चल रही तैयारी

तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान केंद्र पर चल रही तैयारी

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story