×

झारखंड के होने वाले सीएम की पत्नी करती है ये काम, पिता रह चुके तीन बार मुख्यमंत्री

Shivani Awasthi
Published on: 24 Dec 2019 4:22 AM GMT
झारखंड के होने वाले सीएम की पत्नी करती है ये काम, पिता रह चुके तीन बार मुख्यमंत्री
X

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। जल्द ही गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास अब तक कोई भी चुनाव नहीं हारें थें लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)के कार्यकारी अध्यक्ष के नाम भी कई उपलब्धियां हैं। हेमंत सोरेन इससे पहले भी झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। खुद उनके पिता भी झारखंड के पूर्व सीएम रह चुके हैं। अब जान लीजिये उनके बारें में और बहुत कुछ...

कौन हैं हेमंत सोरेन?

10 अगस्त, 1975 को बिहार के रामगढ़ जिले में जन्मे हेमंत सोरेन की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बिहार की राजधानी पटना से हुई है। उसके बाद उन्होंने रांची के बीआइटी मेसरा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था, लेकिन वह अपना कोर्स पूरा नहीं कर सके थे।

बाद में हेमंत भी अपने पिता के नक़्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में आ गये। उनके पिता ने 1970 के दशक में राजनीति में आदिवासियों के नेता के तौर पर कदम रखा था।

जिसके बाद वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। गौरतलब है कि वह केवल 10 दिनों के लिए भी झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। बाद में हेमंत भी झारखंड की राजनीति में बड़ा नाम बन कर उभरे।

ये भी पढ़ें: झारखंड चुनाव: हेमंत सोरेन का ऐलान, इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

हेमंत ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2009 में की है। वह 24 जून 2009 से 4 जनवरी 2010 तक राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। हेमंत दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं, इससे पहले वह 15 जुलाई 2013 को झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। इस पद पर वह 2014 तक रहे थे।

जान लें उनके परिवार के बारें में :

हेमंत सोरेन की पत्नी का नाम कल्पना सोरेन है और उनके दो बच्चे भी हैं। जानकारी के मुताबिक़ सोरेन की पत्नी राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, हालाँकि वह महिला विकास के कार्यक्रमों से लगातार जुड़ीं रहती हैं।

एक इंटरव्यू में कल्पना से उनके राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया था कि अभी वह घर-परिवार की जिम्मेदारियां को निभाकर खुश हैं। हेमंत के भाई और बहन भी चर्चा में बने रहते हैं। सभी राजनीति से जुड़े हुए हैं।

बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन भी विधायक रहीं हैं और लगातार चुनाव लड़ती रहीं हैं। जब हेमंत ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, उसी दौरान उनके बड़े भाई का निधन हो गया था।सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के यूथ विंग के अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड चुनाव परिणाम: JMM महागठबंधन को बहुमत, जानिए कितना रहा वोट प्रतिशत

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story