×

जीतन राम ने नीतीश को बताया बिहार का सबसे बड़ा चेहरा, राबड़ी ने कही ऐसी बात

हम पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि अगर नीतीश कुमार एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में आते हैं तो उनका स्वागत है। अभी बिहार में नीतीश कुमार से बड़ा कोई चेहरा नहीं है।

Aditya Mishra
Published on: 26 Feb 2020 12:00 PM GMT
जीतन राम ने नीतीश को बताया बिहार का सबसे बड़ा चेहरा, राबड़ी ने कही ऐसी बात
X

पटना: हम पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि अगर नीतीश कुमार एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में आते हैं तो उनका स्वागत है। अभी बिहार में नीतीश कुमार से बड़ा कोई चेहरा नहीं है।

वहीं, महागठबंधन में नीतीश कुमार के आने के सवाल पर विराम लगाते हुए राबड़ी देवी ने कहा- नीतीश कुमार का मन डोलेगा, लेकिन हम लोग का मन नहीं डोलेगा।

तेजस्वी-नीतीश की हुई थी मुलाकात

राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। 20 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच हुई बात के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी बढ़ गई है।

इसी बीच जीतन राम मांझी ने नीतीश का महागठबंधन में स्वागत किया है। वहीं, राबड़ी ने उनके महागठबंधन में शामिल होने की संभावनाओं पर विराम लगा दिया है।

ये भी पढ़ें...नीतीश कुमार के बयान पर बोले प्रशांत किशोर- बिहार आकर जवाब दूंगा

राजद विधायक ने कहा था- नीतीश का एनडीए में दमघुट रहा है

राजद विधायक डॉ नवाज आलम ने कहा कि नीतीश कुमार का एनडीए में दम घुट रहा है। इसलिए वह चाहते हैं कि जल्दी से निजात मिले। कांग्रेस विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि मंगलवार को जैसे भाजपा के एक-दो मंत्री के तेवर दिखे हैं अगर वैसा तेवर दिल्ली दिखाए तब नीतीश कुमार को सोचना होगा। नीतीश एक सेकुलर लीडर हैं। वह समाजवादी बैकग्राउंड के हैं। अगर समाजवादी नेता आएंगे तो हम जैसे सेकुलर लोग उनके साथ जाएंगे।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story