×

बदलेंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी की जगह लेंगे कलराज मिश्र

महाराष्ट्र की राजनीती में सियासी उलट-फेर में विपक्षी पार्टियों द्वारा नाम आने की वजह से केंद्र सरकार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला कर सकती है।

Roshni Khan
Published on: 27 Nov 2019 4:19 AM GMT
बदलेंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी की जगह लेंगे कलराज मिश्र
X

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीती में सियासी उलट-फेर में विपक्षी पार्टियों द्वारा नाम आने की वजह से केंद्र सरकार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भगत सिंह कोश्यारी की जगह ले सकते हैं।

ये भी देखें:उद्धव ठाकरे कल लेंगे CM पद की शपथ: यहां जानें कौन बनेगा मंत्री, MLA ले रहे शपथ

कलराज मिश्र हिमाचल प्रदेश से ट्रांसफर होकर 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल बने थे। मिश्र को 22 जुलाई को हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा राज्य और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रमुख के तौर पर सेवाएं दी हैं और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं कोश्यारी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य के तौर पर सेवाएं दी हैं।

भगत सिंह कोश्यारी पर उठे सवाल

उत्तराखंड के सीएम और राज्यसभा सदस्य रह चुके भगत सिंह कोश्यारी पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, "सवाल यह नहीं है कि सच्चाई की जीत हुई है।। आज बड़ा सवाल यह है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट उन तरीकों को देखें, जिसमें राज्यपाल ने सबसे ज्यादा पक्षपातपूर्ण तरीका अपनाया। उन्होंने संविधान, नियम, कानून, मिसाल और परंपराओं की बिल्कुल परवाह नहीं की।"

ये भी देखें:LIVE: चंद्रयान-2 के बाद लांच होने जा रहा ये पहला Cartosat-3 सैटेलाइट

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि राज्यपाल की स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रपति को कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें तत्काल बदलना चाहिए। राज्यपाल कोश्यारी ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और फडणवीस को सीएम पद और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story