×

नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में जन्मे खजांची दिखाएंगे ‘बबुआ’ की साईकिल यात्रा को हरी झंडी

Manali Rastogi
Published on: 23 Aug 2018 6:51 AM GMT
नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में जन्मे खजांची दिखाएंगे ‘बबुआ’ की साईकिल यात्रा को हरी झंडी
X

कानपुर: 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनैतिक पार्टियां जुटी हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी प्रचार की शुरुआत एक मासूम बच्चे के हाथ से कराएंगे। अखिलेश यादव ने खजांची नाथ को गोद लिया है और उसका नाम खजांची नाथ अखिलेश यादव ने ही रखा है। खजांची नाथ कन्नौज से शुरू होने वाली साईकिल यात्रा की हरी झंडी खजांची नाथ 16 सितंबर को दिखाएंगे, जिसमें अखिलेश यादव स्वयं मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: धर्मस्थल की छत पर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 500 और एक हजार के नोटों को बंद करने का फरमान सुनाया था। इसके बाद पूरे देश में हडकंप मचा गया। बैंको के बाहर कई-कई किलो मीटर तक लोगों को लाइन लगानी पड़ी थी। उसी वक्त एक मामला जनपद कानपुर देहात से निकल कर आया था जिसने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

नोटबंदी के वक्त प्रेग्नेंट थीं सर्वेसरी देवी

कानपुर देहात के अनंतापुर गांव में रहने वाले सर्वेसरी देवी उस वक्त प्रेग्नेंट थी। परिवार में उस वक्त बुजुर्ग सास थी और कुछ ही माह पहले पति की मौत हुई थी। सर्वेसरी देवी डिलीवरी के कराने के लिए बैंक से रुपये निकालने गयी थीं। वो बैंक के बाहर लंबी लाइन में लगी थीं।

यह भी पढ़ें: यूपी: ललितपुर जिले से पुलिस ने 4 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

उसी वक्त उन्हें लेबर पेन हुआ और लाइन में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद बैंक कर्मचारियों समेत जिला प्रशासन के अधिकारियो में हडकंप मच गया था। फ़ौरन ही उन्हें पास के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बैंक के बहार लगी लाइन में नोटबंदी की वजह से बच्चे को जन्म देने के इस मामले ने पूरे देश गूंजा था।

अखिलेश यादव ने की थी आर्थिक मदद

तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बच्चे के महिला के परिवार को आर्थिक मदद की थी। बच्चे का नाम खजांची नाथ रखा था, उन्होंने कहा था मै खजांची को लूंगा। अक्सर समय-समय पर अखिलेश यादव खजांची नाथ को याद किया करते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार से खजांची नाथ को याद किया है।

दरअसल, अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 16 सितंबर को साइकिल यात्रा निकालकर करेंगे लेकिन इस साइकिल यात्रा के मुख्य अतिथि खजांची नाथ होंगे, जो उनके साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

खजांची नाथ की मां सर्वेसरी देवी का कहना है कि 16 सितंबर को अखिलेश यादव ने कन्नौज बुलाया है। खजांची नाथ अखिलेश यादव की साईकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव मेरे बच्चे को बहुत प्यार करते हैं, वो अक्सर उसे याद करते हैं। उनके नेता हमेशा बच्चे की खबर लेने के लिए आते रहते हैं। हम लोग उनकी साइकिल यात्रा में जरूर जाएंगे।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story