×

जानिए सैयद जफर इस्लाम के बारे में, जो बने यूपी से राज्यसभा सदस्य

भाजपा के जफर इस्लाम राज्यसभा के लिए निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए है। आज नाम वापसी के दिन भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला के नाम वापसी के साथ ही अकेले प्रत्याशी के तौर पर बचे जफर इस्लाम को निर्विरोध चुन लिया गया।

Newstrack
Published on: 4 Sep 2020 12:04 PM GMT
जानिए सैयद जफर इस्लाम के बारे में, जो बने यूपी से राज्यसभा सदस्य
X
कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नामांकन पत्र दाखिल किया था (file photo)

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: भाजपा के जफर इस्लाम राज्यसभा के लिए निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए है। आज नाम वापसी के दिन भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला के नाम वापसी के साथ ही अकेले प्रत्याशी के तौर पर बचे जफर इस्लाम को निर्विरोध चुन लिया गया।

ये भी पढ़ें:सुब्रमण्यम ने JEE/NEET परीक्षा पर कही बड़ी बात, जलियांवाला बाग से की तुलना

जफर इस्लाम कोरोना से पीड़ित होने के कारण जीत का प्रमाण पत्र लेने लखनऊ नहीं आ सके

जफर इस्लाम कोरोना से पीड़ित होने के कारण जीत का प्रमाण पत्र लेने लखनऊ नहीं आ सके। वह नई दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले वह नामांकन करने भी नहीं आ सके थें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में भाजपा के राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी सैयद जफर इस्लाम द्वारा अधिकृत किए गए कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानभवन के सेंट्रल हॉल में नामांकन पत्र दाखिल किया था।

इसके बाद भाजपा ने प्रदेश महामंत्री गोविंदनारायण का भी नामांकन कराया था। गोविंद नारायण के आज नाम वापसी के अंतिम दिन पर्चा वापस लेने के बाद सैयद जफर इस्लाम का निर्विरोध चुन लिए गए।

जफर इस्लाम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय व आईआईएम अहमदाबाद से शिक्षा प्राप्त की है। वह आर्थिक मामलों के जानकार हैं तथा बैंकिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। जफर का नई दिल्ली एम्स में चिकित्सीय उपचार चल रहा है, इसलिए वह अपने नामांकन में उपस्थित नहीं हो सके।

zafar-islam zafar-islam, JP nadda (file photo)

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम से ये लोग पहले सांसद थे

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम से पहले मुख्तार अब्बास नकवी, शहनवाज हुसैन, आरिफ बेग, एमजे अकबर, नजमा हेपतुल्ला तथा सिकंदर बख्त सांसद थे। सिकंदर बख्त, एमजे अबकर, नजमा हेपतुल्ला के बाद तथा सैय्यद जफर इस्लाम चैथे मुस्लिम हैं, जिनको भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा में भेजा है।

फिलहाल तो जफर इस्लाम व मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा में भाजपा से मुस्लिम सांसद होंगे। भाजपा के टिकट पर मुख्तार अब्बास नकवी, शहनवाज हुसैन और आरिफ बेग ही लोकसभा का चुनाव जीत सके हैं। डॉ. सैयद जफर इस्लाम झारखंड के रहने वाले हैं और मुंबई में सक्रिय रहे हैं।

राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद करीबी है सैयद जफर इस्लाम

ये भी पढ़ें:हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बोले- राज्य की 8% आबादी में एंटी बॉडी विकसित

मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता तथा भाजपा से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद करीबी सैयद जफर इस्लाम ने सात वर्ष पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उत्तर प्रदेश से भाजपा ने उनको राज्यसभा भेजा है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की खाली सीट पर निर्विरोध निर्वाचित सैयद जफर इस्लाम भारतीय जनता पार्टी के सातवें मुस्लिम सांसद हैं। वह पिछले सात वर्ष से भाजपा ने जुड़े हुए हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story