×

यूपी निकाय चुनाव के लिए BJP 12 को जारी करेगी संकल्प पत्र

Rishi
Published on: 11 Nov 2017 2:33 PM GMT
यूपी निकाय चुनाव के लिए BJP 12 को जारी करेगी संकल्प पत्र
X
एग्जिट पोल:जोरदार जंग हुई, गुजरात में फिर खिलेगा कमल

लखनऊ : भाजपा 12 नवंबर को नगर निकाय चुनाव का संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। स्थानीय निकाय के लिए भाजपा का संकल्प पत्र 12 नवंबर को 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की उपस्थित में जारी होगा।

पार्टी का कहना है कि इसमें जो भी संकल्प लिया जाएगा उसे दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता प्रचार को लेकर पूरी तन्मयता से जुट जाए। प्रचार के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जा कर वोट मांगें।

ये भी देखें : पुराने मुद्दों पर हर बार होते हैं नए वादे, लखनऊ मेयर पद के लिए घमासान

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, "सुंदर-स्वच्छ व्यवस्थित महानगर व नगर भाजपा का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्वपटल पर अपना परचम फहरा रहा है। दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं। वर्तमान में भारत की युवा ऊर्जा की आंखों में दुनिया की अगुवाई करने के लिए आगे आ रहा है।"

उन्होंने कहा, "विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हमारा लोकप्रिय नेतृत्व निरंतर संकल्पबद्ध है। हमारा संकल्प पत्र प्रदेश की युवा ऊर्जा की संकल्पना के स्वच्छ, सुंदर व्यवस्थित महानगर व नगरों की व्यवस्था की रचना साकार करने की दृष्टि है।"

ये भी देखें : जिताऊ प्रत्याशियों को ही मिला मेयर का टिकट : राजनाथ के बेटे ने बताया है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "अन्य दलों का एजेंडा अपनी सात पुश्तों के लिए लूट-खसोट करना है जबकि भाजपा का एजेंडा देश सेवा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में नए महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर पंचायत अध्यक्ष बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।"

पांडेय ने कहा कि पहले अधिकारी कार्यो में बाधा पैदा करते थे, लेकिन अब अधिकांश अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव आ गया है, क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि आने वाले कई सालों तक भाजपा की सरकार ही रहेगी।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story