×

लोकसभा चुनाव : चला प्रियंका का जादू, कई महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कई समाज सेवी, चिकित्सक, अध्यापिका आदि महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

Rishi
Published on: 21 Feb 2019 4:51 PM GMT
लोकसभा चुनाव : चला प्रियंका का जादू, कई महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
X

लखनऊ : कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कई समाज सेवी, चिकित्सक, अध्यापिका आदि महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों की श्रद्धांजलि दी

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से लखनऊ नगर निगम की पूर्व मेयर प्रत्याशी श्रीमती साधना सिंह के साथ श्रीमती मधु अरोड़ा, रेनू तिवारी, परवीना दीक्षित, नीतू मल्होत्रा, रीना मल्होत्रा, भगवती सिन्हा, शमशिया रहमान, योगिता सिंह, दीपा पाण्डेय, सुजाता सिन्हा आदि ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके साथ ही नशाखोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए प्रवक्ता उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि युवा किसी भी राष्ट्र व समाज की संभावना व भविष्य होते हैं, फैलता नशा रूपी यह जहर हमारे देश व प्रदेश की रगों-रगों में बैठता जा रहा है। जिन कन्धों पर देश का भविष्य निर्भर है उसे अपनी गिरफ्त में ले, हमारी भविष्य की संभावनाओं को मार रहा है। इन मादक पदार्थों की सप्लाई का व्यापक तंत्र प्रदेश के जनपदों में अपना जाल फैलाता प्रतीत होता है, ऐसे में शासन एवं प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि युवाओं को इस नशे के चक्रव्यूह से बचाने के लिए प्रदेश एवं समाज विरोधी ऐसे तत्वों की पहचान एवं उनके खिलाफ व्यापक कार्यवाही सुनिश्चित करने की व्यवस्था को दृढ़ बनाया जाये।

ये भी पढ़ें…कांग्रेस ने सिख दंगे के आरोपी को सीएम बनाया : नरेंद्र मोदी

पाण्डेय ने कहा कि नशे के शिकार युवा विभिन्न अपराधिक घटनाओं की तरफ अग्रेसित होते हैं तथा स्वयं भी तमाम शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे युवाओं के परिवार भी आर्थिक एवं मानसिक तौर पर प्रभावित होते हैं। इसलिए सरकार को इस सामाजिक बुराई एवं अपराध के विरूद्ध तत्काल कठोर कदम उठाने के निर्देश जारी कर व्यापक कार्यवाही सुनिश्चित करवानी चाहिए।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story