×

मध्य प्रदेश: मंत्री न बनाए जाने पर कांग्रेस में विद्रोह, राहुल गांधी से मुलाकात करने कंसाना पहुंचे दिल्ली

मंत्री न बनाए जाने से नाराज सुमावली विधायक ऐंदल सिंह कंसाना दिल्ली पहुंच गए हैं। वे वहां पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा कांग्रेस को ग्वालियर, भिंड और मुरैना में लोकसभा चुनाव के दौरान उठाना पड़ेगा।

Anoop Ojha
Published on: 27 Dec 2018 11:23 AM GMT
मध्य प्रदेश: मंत्री न बनाए जाने पर कांग्रेस में विद्रोह, राहुल गांधी से मुलाकात करने कंसाना पहुंचे दिल्ली
X

भोपाल: मंत्री न बनाए जाने से नाराज सुमावली विधायक ऐंदल सिंह कंसाना दिल्ली पहुंच गए हैं। वे वहां पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा कांग्रेस को ग्वालियर, भिंड और मुरैना में लोकसभा चुनाव के दौरान उठाना पड़ेगा।

उधर उनके समर्थक सुमावली ब्लॉक के अध्यक्ष मदन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। कंसाना ने आरोप लगाया कि उन्हें मंत्री ना बनाकर कांग्रेस ने मुरैना जिले की जनता का अपमान किया है। 15 साल तक भाजपा ने हमारे साथ अन्याय किया अब कांग्रेस भी अन्याय कर रही है। दिल्ली आया हुआ हूं, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात करुंगा।

यह भी पढ़ें......मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता को समझने में नादानी भाजपा को पड़ी भारी

मुरैना-श्योपुर से आठ में से सात सीट जीतने के बाद भी जिले से किसी को भी मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराजगी चल रही थी। मदन शर्मा ने पार्टी पर मुरैना जिले की उपेक्षा का आरोप लगाया है। संभावना जताई जा रही है कि मदन शर्मा के इस्तीफे के बाद मुरैना से और भी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें......मध्य प्रदेश में कमलनाथ को सीएम बनाने के पीछे ये है बड़ी वजह

कमलनाथ ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 6 दिन बाद 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ अकेले ली थी. मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान हुआ था और 11 दिसंबर को आए चुनाव परिणाम में प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं।

यह भी पढ़ें......‘दिल पर पत्थर रखकर’ मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को समर्थन देंगीं मायावती

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story