TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

MP चुनाव: कमलनाथ के गढ़ में गरजेंगे शाह, शिवराज के गढ़ में हुंकार भरेंगे राहुल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। बीजेपी और कांग्रेस ने राज्य में जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया है। मध्य प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को धुआंधार रैलियों का दिन है।

Manali Rastogi
Published on: 23 Nov 2018 7:35 AM GMT
MP चुनाव: कमलनाथ के गढ़ में गरजेंगे शाह, शिवराज के गढ़ में हुंकार भरेंगे राहुल
X

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। बीजेपी और कांग्रेस ने राज्य में जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया है। मध्य प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को धुआंधार रैलियों का दिन है।

यह भी पढ़ें: PM के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर कांग्रेस बोली- किसानों पर गोली चली थी तब कहां थे?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को फिर प्रदेश के दौरे पहुंचेंगे। राहुल गांधी मध्यप्रदेश दौरे की शुरुआत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा से शुरू करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष यहां बासोदा में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रैली करेंगे।

शिवराज के गढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली

इसके साथ ही राहुल गांधी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गढ़ बुदनी में हुंकार भरेंगे। राहुल गांधी पार्टी उम्मीदवार अरूण यादव के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: सिग्नेचर ब्रिज ने ले ली 2 युवकों की जान, सेल्फी बनी मौत का कारण

बता दें कि कांग्रेस ने बुदनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अरुण यादव को मैदान में उतारा है जिसके यहां चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। अरुण यादव कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं और लगातार तीन बार से सीएम शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस में 147 पदों पर आई वैकेंसी, एडवोकेट कर सकते हैं आवेदन

राहुल गांधी भोपाल की भोजपुर विधानसभा सीट के मंडीदीप में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे। कांग्रेस ने शिवराज सरकार के मंत्री सुरेन्द्र पटवा के खिलाफ यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को मैदान में उतारा है।

कमलनाथ के गढ़ में शाह की हुंकार

वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। यहां अमित शाह कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में जनता से वोट मांगेंगे।

इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, कटनी के दौरे पर जाएंगे। अमित शाह यहां कई रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने छिंदवाड़ा में रैली की थी। पीएम मोदी ने यहां अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया था और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था।

मंदसौर में पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीजेपी के प्रचार के लिए शुक्रवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी मंदसौर में रैली को संबोधित करेंगे। पीएम यहां अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे और वोट मांगेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story