×

अजित पवार बने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ...

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन अहम है। आज महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) अपनी कैबिनेट का विस्तार (cabinet expansion) किया।अजित पवार ने सबसे पहले उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है।

Shivani Awasthi
Published on: 30 Dec 2019 4:16 AM GMT
अजित पवार बने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ...
X

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन अहम है। आज महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) अपनी कैबिनेट का विस्तार (cabinet expansion) किया।अजित पवार ने सबसे पहले उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है।

Live Update:

-महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की पूरी लिस्ट आ गई है।

-महाराष्ट्र में कुल 36 मंत्री ले रहे शपथ

-इनमें 25 कैबिनेट मंत्री, जबकि 10 राज्य मंत्री शामिल।

ये भी पढ़ें: शपथ लेने के बाद हुई हेमंत कैबिनेट की पहली बैठक, लिए गए कई अहम फैसले

ये हैं महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री:

-अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

-कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ।

-एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने ली मंत्री पद की शपथ

-एनसीपी नेता दिलीप वल्से पाटिल

-एनसीपी अनिल देशमुख

-एनसीपी हसन मश्रीफ

-कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार

-कांग्रेस से वर्षा गायकवाड़

-एनसीपी नेता राजेंद्र शिंगणे

-एनसीपी नेता नवाब मलिक

-राजेश टोपे (एनसीपी)

-केदार सुनील छत्रपाल (कांग्रेस)

-संजय राठौड़ (शिवसेना)

-गुलाब राव पाटिल (शिवसेना)

-अमित देशमुख (कांग्रेस)

-भूसे दादाजी (शिवसेना)

-जितेंद्र आव्हाड (एनसीपी)

-संदीपन भुमरे (शिवसेना)

-बालासाहेब पाटिल (एनसीपी)

-यशोमति ठाकुर (कांग्रेस)

-आदित्य ठाकरे (एनसीपी)

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने जल, थल और वायु सेना के इन नियमों को बदला, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

उद्धव सरकार के कैबिनेट में मंत्रियों का आंकड़ा:

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में अधिकतम 42 मंत्री हो सकते हैं, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। वर्तमान में सरकार में छह मंत्री हैं, जिसमें सीएम उद्धव ठाकरे समेत एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना से दो दो मंत्री शामिल हैं।

आदित्य ठाकरे को मिला सीएमओ का कार्यभार:

महाराष्ट्र में PMO की तर्ज पर CMO बनाने की तैयारी है, इसमें आदित्य ठाकरे को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसके तहत मुख्यमंत्री कार्यालय के पूरे कामकाज को संभाला जाएगा। बता दें कि इस बार कैबिनेट में मुंबई से किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया जा रहा है, सिर्फ आदित्य ठाकरे को ही मौका मिला है।

ये भी पढ़ें:क्या होगा! जब मोदी 2029 तक बने रहेंगे प्रधानमंत्री, कुछ ऐसा रहेगा हाल

महाराष्ट्र सरकार में ये हैं राज्य मंत्री:

1. अब्दुल सत्तार

2. बंटी पाटिल

3. शंभूराज देसाई

4. बच्चू कडू

5. विश्वजीत कदम

6. दत्तात्रेय भरणे

7. अदिति तटकरे

8. संजय बनसोंडे

9. प्राणक्त तनपुरे

10. राजेंद्र पाटिल

अजित पवार तीसरी बार उपमुख्यमंत्री:

उद्धव सरकार में अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने हैं। बता दें कि शरद पवार के भतीजे अजित साल 2014 से पूर्व कांग्रेस-एनसीपी सरकार में भी उपमुख्यमंत्री रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव के बाद अजित 23 नवंबर को अचानक भाजपा के साथ चले गए थे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम बने थे। हालांकि 80 घंटे के अंदर ही अजीत ने इस्तीफा दिया और फडणवीस सरकार गिर गई। जिसके बाद ठाकरे के नेतृत्व में 28 नवंबर को शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के छह मंत्रियों ने शपथ ली। अब अजीत दोबारा उपमुख्यमंत्री पद ग्रहण करेंगे।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story