×

शाह की वर्चुअल रैली पर ममता का तंज, BJP ही अफोर्ड कर सकती 70 हजार LED

आरजेडी के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह की हाल ही में बिहार में हुई बड़ी वर्चुअल रैली को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि 70 हजार LED स्क्रीन पर पैसे खर्च करने में भाजपा ही समर्थ है।

Shivani Awasthi
Published on: 8 Jun 2020 3:51 PM GMT
शाह की वर्चुअल रैली पर ममता का तंज, BJP ही अफोर्ड कर सकती 70 हजार LED
X

कोलकाता: कोरोना संकट के बीच भाजपा की देशव्यापी वर्चुअल रैली चर्चा में हैं। वजह इस रैली के आयोजन में खर्च हुए पैसे हैं। आरजेडी के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह की हाल ही में बिहार में हुई बड़ी वर्चुअल रैली को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि 70 हजार LED स्क्रीन पर पैसे खर्च करने में भाजपा ही समर्थ है।

ममता सरकार ने 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना संकट के बीच संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 30 जून तक लॉकडाउन को जारी रखने का एलान किया। इस दौरान उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों के परिजन शव के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। वहीं उन्होंने लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी की। जिसके मुताबिक, किसी भी शादी समारोह और मंदिरों में 10 से 25 लोगों को ही एक साथ शामिल होने की अनुमति होगी।

बंगाल में रह रहे प्रवासी मजदूरों पर बोली ममता:

सीएम ममता ने कहा कि कोरोना के संक्रमण के तेजी से फैलने की एक वजह लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान यात्रा करना है। इसमें खासकर प्रवासी श्रमिक हैं, जो अपने राज्य बड़ी संख्या में वापस हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने ख़ुशी जाहिर की कि बंगाल में दूसरे प्रदेशों के प्रवासी मजदूर ख़ुशी ख़ुशी रह रहे हैं और गृह राज्य वापस नहीं लौटना चाहते। हालाँकि उन्होंने ये भी कहा कि उनके राज्य के मजदूर जो दूसरे प्रदेशों में हैं, वह परेशानी झेल रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः जानें क्या है वर्चुअल रैली: शुरू हुआ दौर, कितनी असरदार, क्या है सीमाएं

शाह की वर्चुअल रैली पर कसा तंज:

इसके अलावा सीएम ममता ने हाल में बिहार में हुई गृह मंत्री अमित शाह की बढ़ वर्चुअल रैली को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि भाजपा की वर्चुअल रैली में 70 हजार LED स्क्रीन का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि इतना बीजेपी ही अफोर्ड कर सकती है। हमलोग नहीं।

बता दें इसके पहले आरजेडी ने भी दावा किया था कि शाह की रैली के लिए भाजपा ने 144 करोड़ रूपये खर्च किये। ये पैसा बिहार में स्थित 72 हजार बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को शाह के सम्बोधन से जोड़ने के लिए हजारों एलईडी और स्मार्ट टीवी लगवाने में खर्च हुआ।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story