×

सपा की कलह पर राहुल की चुटकी, कहा- चार साल बाद ठीक कर रहे साइकिल

aman
By aman
Published on: 14 Sep 2016 8:19 AM GMT
सपा की कलह पर राहुल की चुटकी, कहा- चार साल बाद ठीक कर रहे साइकिल
X

मिर्जापुर: समाजवादी पार्टी की कलह पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चुटकी ली है। बुधवार को रोड शो के लिए पहुंचे राहुल ने कहा, 'चार साल बाद अखिलेश यादव साइकिल ठीक कर रहे हैं, लेकिन अब इसका कोई मतलब नहीं है। '

आगे बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'आप लोगों ने पहले हाथी को सत्ता से बाहर किया तो साइकिल आई। साइकिल का पहिया पीछे से फटा हुआ है। अखिलेश जी ने एक टायर उठाकर फेंकने की कोशिश की। यदि आपको साइकिल ठीक करनी थी तो चार साल पहले करनी चाहिए थे। अब चुनाव से चार-छह महीने पहले आप कहोगे कि मुझे अपनी साइकिल ठीक करनी है।'

ये भी पढ़ें ...ये है देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुनबा, जानिए किसकी क्या है हैसियत?

फिर लुटी खटिया

किसान खाट सभा के बाद छानबे विकास खंड के बिहसड़ा में आयोजित कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी की खटिया एक बार फिर लूट गई। राहुल सबको धन्यवाद देकर जैसे ही मंच से हटे, लोग खटिया और मोढा लूट में जुट गए। कई उस पर आराम से बैठे और भीड़ कम होने का इंतजार करने लगे।

अर्जुन की तरह मेरी नजर

राहुल गांधी ने नरेगा को देश की जरूरत बताया तो कहा कि मेरी नजर अर्जुन की तरह किसानों की कर्ज माफी पर लगी हुई है। मोदी ने केवल चंद लोगों का कर्ज माफ किया। कांग्रेस की सरकार आई तो दस दिन में कर्ज माफ होगा।

37 साल नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य

किसान यात्रा के तहत 27 साल यूपी बेहाल का नारा देकर निकले युवराज राहुल गांधी ने बिहसड़ा में कदम रखा और खाट सभा किया। पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने बताया कि छानबे विधानसभा क्षेत्र में 37 वर्ष बाद गांधी परिवार के सदस्य का आगमन हुआ है। इसके पूर्व 1979 में इंदिरा गांधी ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था।

देवरी कला में भी खाट सभा : किसानों से वार्ता करने पहुंचे राहुल गांधी ने नक्सल प्रभावित मड़िहान में किसानों को अपनी यात्रा का मकसद समझाया तो वहीं लोगों से वार्ता कर उनकी समस्या को सुना।

रोड शो पर निकले : दो विधानसभा क्षेत्र छानबे और मड़िहान में खाट सभा कर नगर विधान सभा क्षेत्र में संकटमोचन से यात्रा आरम्भ किया।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज

rahul-gandhi

rahul-gandhi2

rahul-gandhi3

rahul-gandhi4

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story