×

बाहुबली MLA ने फरार होने के बाद जारी की वीडियो, कहा- एके-47 का होना एक साजिश

बाहुवली नेता विधायक अनंत सिंह ने फरार होने के बाद रविवार की रात एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्होंने तीन से चार दिन के अंदर कोर्ट को खुद को आत्मसमर्पण करने की बात कही है।

Shreya
Published on: 19 Aug 2019 3:28 AM GMT
बाहुबली MLA  ने फरार होने के बाद जारी की वीडियो, कहा- एके-47 का होना एक साजिश
X
बाहुबली MLA ने फरार होने के बाद जारी की वीडियो, कहा- एके-47 का होना एक साजिश

पटना: बाहुवली नेता विधायक अनंत सिंह ने फरार होने के बाद रविवार की रात एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्होंने तीन से चार दिन के अंदर कोर्ट को खुद को आत्मसमर्पण करने की बात कही है। उन्होंने बोला कि वो भागे नहीं हैं बल्कि अपने बिमार दोस्त को देखने गये हैं।

यह भी पढ़ें: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पुलिस करने गई थी गिरफ्तार, हो गए फरार

एके-47 को बताया साजिश-

वहीं इस वीडियो में अनंत सिंह ने ये भी कहा है कि उनके घर पर एके-47 मिलना पुलिस की साजिश है। उन्होंने कहा कि जब वो पिछले 14 सालों से अपने पैतृक घर गये ही नहीं है तो एके-47 वहां होने का सवाल ही नहीं होता। अनंत सिंह ने अपर एसपी पर आरोप लगाते हुए बोला कि अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने ही एके-47 उनके घर पर रखकर उन्हे फंसाने की कोशिश की है।



बता दें कि पुलिस शनिवार को विधायक अनंत सिंह को उसके सरकारी आवास से गिरफ्तार करने पहुंची थी। मगर अनंत सिंह वहां से फरार हो गए। पुलिस ने उनके सरकारी आवास से छोटन को गिरफ्तार किया है जो कि अनंत सिंह का करीबी है। छोटन पर 22 हत्या के मामले दर्ज हैं और कई दिनों से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें: बिहार : MLA अनंत सिंह के घर से मिली AK-47

बता दें कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर ऊपर दर्जनों हत्या और हत्या के प्रयास में केस दर्ज हैं। अब इस बार बाहुबली विधायक की एक ऑडियो क्लीप वायरल हुई है जहां वो अपने सहयोगी के साथ मिलकर विरोधी की हत्या की साजिश रचते हुए सुनाई दे रहे हैं। जिसके लिए पुलिस ने विधायक का वाइस सैंपल भी लिया था।

जिसके बाद पुलिस अनंत सिंह के सरकारी आवास उसे गिरफ्तार करने पहुंचीं तो घर के दरवाजे बंद थे। पुलिस के आने की खबर होते ही वो वहां से फरार हो गए। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को अनंत सिंह के पैतृक आवास पर छापेमारी की थी। जहां पुलिस को एके-47 राइफल और ग्रेनेड भी बरामद हुए थे। पुलिस ने इस पर गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: पुलिस को आता देख पीछे के दरवाजे से फरार हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह

Shreya

Shreya

Next Story