कांग्रेस विधायक समेत सपा, बसपा के नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

By
Published on: 26 Aug 2016 1:30 PM GMT
कांग्रेस विधायक समेत सपा, बसपा के नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
X
mlas of congress, bjp and samajwadi party to join bjp in uttar pradesh

लखनऊः सपा, कांग्रेस और बसपा छोड़कर शुक्रवार को कई विधायकों और पूर्व मंत्रियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राज्य मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेता गाजे-बाजे समेत अपने समर्थकों के साथ आए थे। सहारनपुर के गंगोह से विधायक प्रदीप चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया। प्रदीप चौधरी ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ 164 लोगों ने बीजेपी ज्वाइन की।

इसके अलावा विधानपरिषद के पूर्व सदस्य विशाल वर्मा ने सपा छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ली। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता श्रीगणेश लोधी भी पार्टी से त्यागपत्र दे बीजेपी में शामिल हो गए। श्रीगणेश लोधी रायबरेली के हैं जो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है।

इन सपा नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा

-श्याम प्रकाश विधायक गोपामऊ, हरदोई।

-विशाल वर्मा पूर्व एमएलसी अम्बेडकरनगर।

-दीनानाथ कुशवाहा पूर्व विधायक देवरिया।

-श्यामलाल रावत पूर्व मंत्री, सीतापुर।

-धर्मवीर सिंह बग्गा।

इन कांग्रेसी नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

-प्रदीप चौधरी विधायक गंगोह, सहारनपुर।

-बैजनाथ रावत पूर्व सांसद बाराबंकी।

-शिव गणेश लोधी पूर्व मंत्री, रायबरेली।

-मदन मिश्रा पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस उन्नाव।

-पवन पाण्डेय पूर्व प्रवक्ता कांग्रेस।

-वीर विक्रम सिंह पुत्र श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व विधायक) शांहजहापुर।

-मुन्नी देव त्यागी पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस।

बसपा से भाजपा में आए ये नेता

-हरगोविन्द सिंह कुशवाहा पूर्व राज्यमंत्री, झांसी।

-परमदेव यादव प्रभारी पश्चिम बंगाल, बसपा।

-वासुदेव मौर्य पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा।

-राकेश जायसवाल और तुलसीराम यादव पूर्व प्रत्याशी बसपा इलाहाबाद।

-राकेश लोधी उर्फ उत्तम सिंह।

इन्होंने भी ज्वाइन की भाजपा

-देवमणि दुबे (पूर्व महाप्रबन्धक रेल भूमि विकास प्रधिकरण) सुल्तानपुर।

-अनुराग यादव गैसड़ी विधानसभा बलरामपुर।

-राघवेन्द्र प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख लहरपुर सीतापुर।

-अरविन्द गांधी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन तेलिक साहू राठौर महासभा।

-व्यापारी नेता, नीरज कुमार पुत्र चेतराम (पूर्व विधायक) शांहजहापुर।

-राजपाल सिंह ब्लॉक प्रमुख छजमैठ, मुरादाबाद।

Next Story