×

मोदी सरकार-2.0: मोदी कैबिनेट में यूपी के सबसे ज्यादा मंत्री 

केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को दोबारा सत्ता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के सांसदों को मंत्रिमंडल में सबसे अधिक जगह दी गयी है। यूपी कोटे से आठ मंत्री बनाए गए हैं जबकि पीएम मोदी भी काशी से सांसद हैं।

Anoop Ojha
Published on: 30 May 2019 5:49 PM GMT
मोदी सरकार-2.0: मोदी कैबिनेट में यूपी के सबसे ज्यादा मंत्री 
X

लखनऊ: केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को दोबारा सत्ता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के सांसदों को मंत्रिमंडल में सबसे अधिक जगह दी गयी है। यूपी कोटे से आठ मंत्री बनाए गए हैं जबकि पीएम मोदी भी काशी से सांसद हैं। इनमें राजनाथ सिंह से लेकर साध्वी निरंजन ज्योति तक शामिल हैं। 17वीं लोकसभा के लिए सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले यूपी में भाजपा गठबंधन को 80 में से 64 सीटें मिली हैं मगर इस बार गठबंधन में शामिल अनुप्रिया पटेल को मंत्री पद नहीं दिया गया है।

राजनाथ सिंह

लखनऊ से दूसरी बार सांसद बने राजनाथ सिंह इसके पहले भी मोदी मंत्रिमंडल में गृहमंत्री रहे हैं। इस बार भी उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद दूसरे नम्बर पर शपथदिलाईगयी।लम्बाराजनीतिकअनुभवरखनेवालेराजनाथसिंहयूपीकेमुख्यमंत्रीरहनेकेसाथहीअटलसरकार मेंभीमंत्रीरहचुकेहैं।

यह भी पढ़ें.....हज कोटा बढ़वाने में मुख्तार अब्बास नकवी की अहम भूमिका रही

डा.महेन्द्र नाथ पांडेय

राजनाथ सिंह के करीबी कहे जाने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पांडेय कल्याण सिंह और राजनाथ ंिसह की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। चंदौली लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनाव जीते डा.पांडेय पिछली बार भी मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री थे। इस बार उन्हें यूपी में जीत का ईनाम देते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

स्मृति ईरानी

अपने राजनीतिक कौशल के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से हराने वाली स्मृति ईरानी को इस बार भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पिछली मोदी सरकार में वे मानव संसाधन विकास मंत्री तथा सूचना प्रसारण मंत्री रह चुकी हैं। वह पहली बार लोकसभा का चुनाव जीती हैं। इसके पहले वह राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें.....दूसरी बार संभालेंगे देश की कमान,देश के 15वें प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी

संतोष गंगवार

बरेली लोकसभा सीट से आठवीं बार सांसद बने संतोष गंगवार इसके पहले भी अटल सरकार व मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इस बार उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारीसौंपी गयीहै।प्रधानमंत्रीनरेन्द्रमोदीकीपिछलीसरकार मेंवे वित्तएवंकपड़ाराज्यमंत्रीरहचुकेहैं।

वीके सिंह

गाजियाबाद से दूसरी बार सांसद चुने गए जनरल वीके सिंह को राज्यमंत्री बनाया गया है। सेना से रिटायर होकर राजनीति में आए वीके सिंह का लम्बाराजनीतिककॅरियर नहींहै।अन्नाआंदोलनसेजुड़ेरहेवीकेसिंहपांचसालपहलेराजनीतिमेंआएऔर गाजियाबादसे चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने और फिर मोदी सरकार में विदेश राज्यमंत्री बने। नवगठित मोदी सरकार में उन्हें फिर से राज्यमंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें.....मोदी सरकार-2.0 शपथ ग्रहण: दूसरी पारी, उम्मीदें भारी

साध्वी निरंजन ज्योति

फतेहपुर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाली साध्वी निरंजन ज्योति को इस बार भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है। हमीरपुर जिले में एक साधारण परिवार में जन्मी साध्वी निरंजन ज्योति 1990 के अयोध्या आंदोलन में चर्चा में आईं। इसके बाद उन्हें 2014 में फतेहपुर से लोकसभा का टिकट दिया गया और वह चुनाव जीतकर राज्यमंत्री बनीं।

संजीव कुमार बालियान

मुजफ्फरनगर सीट से रालोद अध्यक्ष चौ.अजित सिंह को हराने वाले संजीव बालियान को फिर से मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है। पश्चिमी उप्र में जाट राजनीति में संजीव बालियाना एक बड़ा नाम माना जाता है।

हरदीप पुरी

यूपी से राज्यसभा सदस्य हरदीप पुरी को भी मोदी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। इस बार उन्होंने अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। पिछली मोदी सरकार में भी हरदीप पुरी मंत्री रहे थे।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story