×

अटल जी को कफनचोर कहने वाली सोनिया गांधी के नक्शेकदम पर हैं राहुल: मुख्तार अब्बास

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आज आतंकवादी देश के किसी भी कोने में अपनी शैतानी हरकतें करने में कामयाब नहीं हो पा रहे है, ये पीएम नरेंद्र मोदी के परिश्रम का नतीजा है कि आज दुनिया में भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था और विश्व गुरु के रास्ते पर बढ़ता हुआ देश साबित हो रहा है।

Aditya Mishra
Published on: 25 Dec 2018 11:39 AM GMT
अटल जी को कफनचोर कहने वाली सोनिया गांधी के नक्शेकदम पर हैं राहुल: मुख्तार अब्बास
X

रामपुर: केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मंगलवार को रामपुर के दौरे पर थे। यहां उन्होंने पनवड़िया में नवनिर्मित पुल का हरी झंडी दिखाते हुए ट्रायल किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने अपनी राजनीतिक विरोधी कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अटल जी को कफनचोर कहने वाली सोनिया गांधी के नक्शेकदम पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी है।

ये भी पढ़ें...मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- PM ने देश के गरीबों के हित के लिए एक मजबूत कदम उठाया

अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। एक बार फिर वक्त आ गया है कि जब साजिशों की सुपारी को सुशासन के सरौते से काट कर फेंकना है। यह साजिशें ठीक वैसे हो रही है जैसे 2004 में अटल बिहारी वाजपेई जी के खिलाफ सोनिया गांधी ने की थी। अटल जी को कफन चोर कहा था जो बेबुनियाद, घटिया मानसिकता से भरा हुआ आरोप था।

उसके बाद 10 साल कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री रहीं। देश की सरकार में रही सुपर प्रधानमंत्री रही वह सारे आरोप पूरी तरह से गायब हो गये पता भी नहीं चले। आज जब 2019 का चुनाव आया तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के अंदर घुसकर के आतंकवादियों के छक्के छुड़ाए। आतंकवादियों की कमर तोड़ी देश के सम्मान, देश के स्वाभिमान और देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की।

ये भी पढ़ें...मोदी कैबिनेट में मुख्तार अब्बास नकवी का प्रमोशन, चौथे नंबर पर ली शपथ

नकवी ने कहा कि आज आतंकवादी, देश के किसी भी कोने में अपनी शैतानी हरकतें करने में कामयाब नहीं हो पाए उनके परिश्रम, उनके पराक्रम का नतीजा है के आज दुनिया में भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था और भारत विश्व गुरु के रास्ते पर बढ़ता हुआ देश साबित हो रहा है। तो आज इन साजिशों की विरासत जिनके हाथों में थी उनके साहबजादे उनके पुत्र जो इस समय कांग्रेस के प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने भी ठीक वैसे ही आरोप ठीक वैसे ही षड्यंत्र अनर्गल बातें कहना शुरू की हैं। जो बातें उनकी माताजी ने अटल जी के खिलाफ जो षड्यंत्र और साजिश की थी।

इसीलिए आज का दिन हम इस साजिश की सुपारी को सुशासन के सरोते से काट कर फेंकने के संकल्प के साथ लेते हैं और एक बात कांग्रेस पार्टी को और उनके जो इन साजिशों के सूत्रधार हैं जिनसे उन्होंने सुपारी ली होगी उनको समझ लेना चाहिए काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती।

ये भी पढ़ें...मुख्तार अब्बास नक़वी बोले- राम मंदिर निर्माण से किसी को एतराज़ नहीं

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story