×

सेक्युलर मोर्चा के कार्यक्रम में मुलायम और शिवपाल एक साथ, नेता जी ने कहा- अन्याय का विरोध करो

Anoop Ojha
Published on: 12 Oct 2018 7:55 AM GMT
सेक्युलर मोर्चा के कार्यक्रम में मुलायम और शिवपाल एक साथ, नेता जी ने कहा- अन्याय का विरोध करो
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव आज समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे। सेक्युलर मोर्चा के कार्यक्रम में नेता जी और शिवपाल ने एक साथ मंच साझा किया। मोर्चा बनने के बाद पहली बार मुलायम सिंह यादव और शिवपाल एक साथ मंच पर आये। डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के आ जाने से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें ......समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का विस्तार जारी, अब जिलाध्यक्षों की हुई ताजपोशी

डॉ. राममनोहर लोहिया के बारे में बोलते हुये पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा अन्याय कहीं भी हो, चाहे परिवार में हो गाँव में हो कहीं भी हो उसका विरोध करो। पूरे देश में लोहिया जी का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। लोहिया जी को लेकर दिल्ली,मुम्बई में कार्यक्रम हो रहा है। लोहिया जी के पास दो जोड़ी कपडे थे। लोहिया जी ने कभी बड़ा बनने की कोशिश नहीं की।लोहिया जी सादगी से रहते है। लोहिया जी का जन्म अम्बेडकर नगर में हुआ था इसलिये उनकी विचारधारा यहाँ से चल रही है। लोहिया जी गरीब परिवार से थे देश ही नहीं विदेश में उनका नाम है। लोहिया जी का निधन हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण था। लोहिया जी ने नारा दिया था अन्याय का विरोध न्याय का साथ।

यह भी पढ़ें ......समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का औपचारिक झंडा शिवपाल की गाड़ी पर सजाया गया

नेता जी का आशीर्वाद हमेशा रहा है और आगे रहेगा — शिवपाल

डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव ने बोलते हुए कहा कि आजादी के लड़ाई में लोहिया जी का भी बड़ा योगदान था।लोहिया जी के विचारों को लेकर नेता जी ने संघर्ष किया है उनके विचारों और सिद्धान्तों से ही गरीब किसान का सपना पूरा हो सकता है।लोहिया की सिद्धान्तों को लेकर ही सेकुलर मोर्चा बनाया है। शिवपाल यादव ने कहा नेता जी का आशीर्वाद हमेशा रहा है और आगे रहेगा।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story