×

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं अन्य संगठनों का मुंबई में मार्च

Mayank Sharma
Published on: 19 Dec 2019 5:38 AM GMT
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं अन्य संगठनों का मुंबई में मार्च
X

नागरिकता संशोधन कानून CAB के समर्थन में

सुभाष चंद्र बोस के पोते के अर्धेन्दु बोस के अलावा फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने मार्च में हिस्सा लिया

मुंबई, 19 दिसंबर। एक तरफ जहाँ पूरे देश में कुछ संगठनों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून का जमकर विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं दूसरी ओर मुंबई में आज इस कानून के समर्थन में भी कई संगठनों ने मिलकर मार्च किया। इस समर्थन मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ बड़ी संख्या में अन्य छात्र संगठनों ने किया।

गुरुवार को शाम पांच बजे छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस के बाहर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आंदोलन का कार्य्रकम आयोजित किया गया। इस मार्च में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या में शामिल होकर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हुए इस मार्च में स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत सुभाष चंद्र बोस के वंशज अर्धेन्दु बोस फिल्म निर्देश अशोक पंडित सहित कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया।

Mayank Sharma

Mayank Sharma

Next Story