TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

उद्धव सरकार में फूट: कांग्रेस ने लगाया सबसे बड़ा आरोप, पार्टी में मची हलचल

महाराष्ट्र में सत्ता पर राज कर रही उद्धव सरकार पर अब उन्हीं की सहयोगी पार्टी ने आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय का कहना है कि महाराष्ट्र की एमवीए सरकार का एक साल पूरा हो गया है।

Newstrack
Published on: 30 Dec 2020 7:23 AM GMT
उद्धव सरकार में फूट: कांग्रेस ने लगाया सबसे बड़ा आरोप, पार्टी में मची हलचल
X
उद्धव सरकार में फूट: कांग्रेस ने लगाया सबसे बड़ा आरोप, पार्टी में मची हलचल

मुबंई: महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस की गठबंधन सरकार को सत्ता में बने एक साल पूरे हो चुके है। इस दौरान राज्य सरकार की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार पर कई सवाल उठाए हैं। पार्टी में बदलाव को देखते हुए मुबंई के कांग्रेस महासचिव विश्वबंधु राय ने अपनी पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में MVA सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि MVA सरकार कांग्रेस को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। वह हमारे पार्टी को कमजोर करना चाहती है।

कांग्रेस ने MVA पर लगाया गंभीर आरोप

महाराष्ट्र में सत्ता पर राज कर रही उद्धव सरकार पर अब उन्हीं की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय का कहना है कि महाराष्ट्र की एमवीए सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार में सहयोगी के तौर पर बनी हुई है। शिवसेना और NCP महाराष्ट्र में सरकार चलाने की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पत्र में उन्होंने कहा कि एनसीपी दीमक की तरह कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रही है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस मुश्किल में: इन विधायकों ने दिया झटका, ज्वाइन कर ली भाजपा

पार्टी को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए- राय

कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने MVA सरकार पर आरोप लगाते हुए पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र में लिखते हुए कहा, “हम इसे रोकने में विफल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य की जनता से किए गए वादों पर कोई काम नहीं हो रहा है। पार्टी से पलायन रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।“

congress-shivsena-ncp

सहयोगी पार्टी को पहुंचा रहे हैं नुकसान- विश्वबंधु

विश्वबंधु राय ने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों को महाराष्ट्र सरकार में बड़ी संख्या में जमीनी स्तर पर संगठन का कोई काम नहीं मिल रहा है। आम जनता के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्रियों के विभाग का पता नहीं है। हमारे सहयोगी रणनीति बनाकर हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।"

ये भी पढ़ें: ‘लोग ये न समझें बलि का बकरा बना दिया गया, इसलिए नहीं बनाऊंगा पार्टी’: रजनीकांत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story