×

S. Supongmeren Jamir Wiki Hindi: नागालैंड में आदिवासियों के अधिकारों, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहें हैं सुपोंगमेरेन जमीर

S. Supongmeren Jamir Wiki Hindi: वे वर्तमान में नागालैंड प्रदेश कांग्रेस समिति (NPCC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और नागालैंड से लोकसभा सांसद हैं।

Jyotsna Singh
Published on: 25 March 2025 2:31 PM
Nagaland Politician S. Supongmeren Jamir Wikipedia
X

Nagaland Politician S. Supongmeren Jamir Wikipedia 

S. Supongmeren Jamir Biography: सुपोंगमेरेन जमीर नागालैंड के एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे वर्तमान में नागालैंड प्रदेश कांग्रेस समिति (NPCC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और नागालैंड से लोकसभा सांसद हैं। वे पहले नागालैंड विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में उनका बड़ा योगदान रहा है।

जन्म और प्रारंभिक जीवन

सुपोंगमेरेन जमीर का जन्म 25 मार्च, 1963 लोंगसा, नागालैंड के मुख्यतः नागा समुदाय से जुड़े एक राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार में हुआ। उनका बचपन नागालैंड के ग्रामीण और शहरी दोनों परिवेश में बीता, जिससे उन्हें समाज की समस्याओं को गहराई से समझने का अवसर मिला। इनके पिता का नाम

स्वर्गीय शिलुमांगयांग जमीर और मां का नाम स्वर्गीय एलेमसोला जमीर है। इनकी पत्नि का नाम शीलू जमीर हैं। इनकी संतान में एक बेटा और तीन बेटी हैं।

शिक्षा

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नागालैंड में पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए 1993 में बीए एलएलबी की डिग्री मोकोकचुंग लॉ कॉलेज से हासिल की। जिसे करने के बाद, उन्होंने राजनीति विज्ञान और सार्वजनिक प्रशासन में विशेषज्ञता हासिल की, जिससे उन्हें राजनीति में गहरी समझ विकसित करने में मदद मिली।

राजनीतिक सफर और उपलब्धियां

सुपोंगमेरेन जमीर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नागालैंड कांग्रेस से की। उनके नेतृत्व कौशल और जनसमर्थन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां सौंपीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार एस. सुपोंगमेरेन जमीर ने नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट पर 20 साल बाद जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। जिसमें इन्होंने नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के उम्मीदवार डॉ. चुम्बेन मूरी को 50,984 मतों के अंतर से पराजित किया।

इस जीत के साथ कांग्रेस की वापसी

नागालैंड में लंबे समय से कमजोर पड़ी कांग्रेस पार्टी के लिए यह जीत महत्वपूर्ण राजनीतिक पुनरुत्थान मानी जा रही है। यह जीत राज्य में सत्तारूढ़ NDPP-BJP गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि नागालैंड में आमतौर पर क्षेत्रीय दलों का दबदबा रहा है। जमीर को विशेष रूप से आदिवासी समुदायों और युवाओं का समर्थन मिला, जिन्होंने उनके विकास और शिक्षा संबंधी एजेंडे को सराहा। यह जीत कांग्रेस को नागालैंड में फिर से संगठित होने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत स्थिति में लाने का अवसर देती है।

नागालैंड विधानसभा सदस्य

वे नागालैंड विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं, जहां उन्होंने राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। शिक्षा और स्वास्थ्य सुधारों को लेकर उन्होंने कई बार सरकार पर दबाव बनाया। नागालैंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास की दिशा में उन्होंने महत्वपूर्ण प्रयास किए।

नागालैंड प्रदेश कांग्रेस समिति (NPCC) के अध्यक्ष

उनकी नीतिगत समझ और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें नागालैंड प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस पद पर रहते हुए उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कई सुधार किए। नागालैंड के अलग-अलग समुदायों को एकजुट करने की कोशिश की। युवाओं और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

लोकसभा सांसद के रूप में योगदान

सुपोंगमेरेन जमीर वर्तमान में नागालैंड से लोकसभा सांसद हैं। संसद में वे मुख्य रूप से वे राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं जो कि इस प्रकार हैं:-

शिक्षा और युवा सशक्तिकरण

सुपोंगमेरेन जमीर शिक्षा को समाज के विकास का सबसे महत्वपूर्ण साधन मानते हैं। उन्होंने नागालैंड में गरीब और पिछड़े बच्चों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम चलाए। तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरू किया।

आदिवासी अधिकारों की रक्षा

नागालैंड में आदिवासी समुदायों के संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे हैं। भूमि, संसाधन और परंपराओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी मजबूत और मुखर भूमिका रही है और आदिवासियों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने संसद में कई बार आवाज उठाई।

पर्यावरण संरक्षण

नागालैंड में वनों की कटाई और पारिस्थितिक असंतुलन को रोकने के लिए उन्होंने कई अभियान चलाए। स्थानीय स्तर पर ट्री प्लांटेशन ड्राइव और क्लाइमेट चेंज अवेयरनेस प्रोग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई।

पूर्वोत्तर भारत के बुनियादी ढांचे का विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, आदिवासी अधिकारों और पारंपरिक संसाधनों की रक्षा, नागालैंड और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग इनके द्वारा पुरजोर तौर पर की गई।

भविष्य की योजनाएं और दृष्टिकोण

कांग्रेस पार्टी में वे मजबूत रणनीतिकार और कुशल संगठनकर्ता माने जाते हैं।

नागालैंड प्रदेश कांग्रेस समिति (NPCC) के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी को मजबूती देने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। सुपोंगमेरेन जमीर नागालैंड और पूर्वोत्तर भारत के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी प्राथमिक योजनाओं की लिस्ट में नागालैंड में बुनियादी ढांचे और परिवहन नेटवर्क का विकास, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप योजनाओं की शुरुआत, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का विस्तार, पूर्वोत्तर भारत में टूरिज्म और हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री को बढ़ावा जैसे कई विकासोन्मुख मुद्दे शामिल हैं। वे नागालैंड और पूर्वोत्तर भारत के विकास, आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण उन्हें नागालैंड के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में स्थापित करता है। सुपोंगमेरेन जमीर की राजनीतिक पहचान एक साफ-सुथरे, जनहितैषी और आदिवासी अधिकारों के संरक्षक नेता के रूप में स्थापित है। इन्होंने नागालैंड और पूर्वोत्तर भारत के विकास के लिए कई प्रभावी पहल की हैं।

चुनौतियां और आलोचनाएं

चूंकि नागालैंड में कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ वर्षों में कमजोर हुई है, इसलिए कुछ लोग उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हैं। बीजेपी और एनडीपीपी जैसी क्षेत्रीय पार्टियों के बढ़ते प्रभाव के कारण कांग्रेस को फिर से मजबूत करना उनके लिए बड़ी चुनौती है। कुछ विपक्षी नेता उन्हें “केवल आदिवासी हितों तक सीमित” बताते हैं, जबकि वे इसे अपनी प्राथमिकता मानते हैं।

सुपोंगमेरेन जमीर एक सकारात्मक और विकासोन्मुख नेता हैं, जिनकी छवि जनता के बीच ईमानदार, शिक्षित और सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध राजनेता की बनी हुई है। हालांकि, उन्हें कांग्रेस को नागालैंड में पुनर्जीवित करने और राज्य के विकास कार्यों को और तेज़ करने के लिए अधिक प्रभावशाली कदम उठाने की जरूरत है।

Admin 2

Admin 2

Next Story