×

नीतीश कैबिनेट का विस्तार कल, शामिल होंगे शाहनवाज हुसैन, ये नेता भी लेंगे शपथ

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिहार की नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार कल होने वाला है। भाजपा के शाहनवाज हुसैन का नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है।

Shivani Awasthi
Published on: 8 Feb 2021 4:41 PM GMT
नीतीश कैबिनेट का विस्तार कल, शामिल होंगे शाहनवाज हुसैन, ये नेता भी लेंगे शपथ
X

रामकृष्ण वाजपेयी

पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। सुबह 10 बजे साफ हो जाएगा कि कौन कौन मंत्री बन रहा है। वैसे वर्तमान में सीएम सहित 13 मंत्री हैं, जबकि 25 मंत्रियों की जगह खाली है। विधानसभा के सदस्यों की संख्या 243 है। कुल सदस्य संख्या के 15 फीसद विधायक मंत्री बन सकते हैं। इस लिहाज से बिहार कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 36 सदस्य शामिल हो सकते हैं।

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार

वर्तमान संख्या को देखते हुए कैबिनेट में 21 से अधिक नए सदस्यों के शामिल होने की गुंजाइश शेष है। भाजपा पहली बार बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। इसलिए वह अधिक हिस्सेदारी की मांग भी कर सकती है।

ये भी पढ़ेंः बिहार राजनीति में शाहनवाज BJP के तुरुप का इक्का, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण

बिहार कैबिनेट में 21 से अधिक नए सदस्यों के शामिल होने की गुंजाइश

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, संजय सरावगी, भागीरथी देवी, श्रेयसी सिंह, नीरज बबलू और राम प्रवेश राय को मंत्री पद सौंपा जा सकता है। वहीं, जनता दल यूनाइटेड से जामा खान, संजय झा, सुमित सिंह, मदन साहनी, नीरज कुमार, नीतीश मिश्रा, जयंत कुशवाहा, श्रवण कुमार, सुधांशु शेखर व सुनील कुमार के नामों की चर्चा है।

शाहनवाज हुसैन लेंगे शपथ, इन नामों पर भी चर्चा

वैसे मंत्रियों के नामों की चर्चा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की नीतीश से मुलाकात के बाद तेज हुई। तार किशोर प्रसाद ने आज शाम नीतीश से मुलाकात की और मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों पर चर्चा की। नीतीश पहले ही कह चुके थे कि जैसे ही भाजपा की लिस्ट आएगी कैबिनेट विस्तार कर दिया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार इसलिए और किया जा रहा है क्योंकि 19 फरवरी से राज्य विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है।

ये भी पढ़ेँ- मायावती का इकलौता MLA भी छोड़ गया साथ, अब नीतीश कैबिनेट में बनेगा मंत्री

बिहार में नई नीतीश सरकार का गठन 16 नवंबर को हुआ था। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी लेकिन बाद में मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story