×

ओम प्रकाश राजभर की मुश्किलें बढ़ी, आवास खाली करने की नोटिस जारी हुई

योगी कैबिनेट से बर्खास्त मंत्री सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनकों राज्य संपत्ति विभाग ने आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है।इसके पहले राजभर से सुरक्षा और गाड़ी वापस ले ली गई थी।

Anoop Ojha
Published on: 28 March 2023 5:21 AM GMT
ओम प्रकाश राजभर की मुश्किलें बढ़ी, आवास खाली करने की नोटिस जारी हुई
X

लखनऊ: योगी कैबिनेट से बर्खास्त मंत्री सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनकों राज्य संपत्ति विभाग ने आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है।इसके पहले राजभर से सुरक्षा और गाड़ी वापस ले ली गई थी।

यह भी पढ़ें......सुषमा स्वराज ने संबंध मजबूत करने को लेकर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के साथ की बातचीत

दरअसल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को 20 मई कोे मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि जिस दिन उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी उसी दिन से मंत्री पद से हटा दिए जाने की आशंका भी उनके मन में थी। आरोप लगाया कि भाजपा नेता उनकी पार्टी को खत्म कर देना चाहते थे, जिसे उन्होंने नाकाम कर दिया। अब वह पूरा ध्यान अपनी पार्टी को बढ़ाने पर लगाएंगे।

यह भी पढ़ें......जानिए क्यों राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण, रहें चौकन्ना

राजभर योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण-दिव्यांग जन कल्याण मंत्री थे। पिछले काफ़ी समय से राजभर ना सिर्फ़ बीजेपी बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ खुल कर बोलते रहे।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story