×

ओपिनियन पोल में सपा को ले डूबा गृहयुद्ध, तीसरे नंबर पर खिसकी, टॉप पर बीजेपी

By
Published on: 13 Oct 2016 6:45 AM
ओपिनियन पोल में सपा को ले डूबा गृहयुद्ध, तीसरे नंबर पर खिसकी, टॉप पर बीजेपी
X

लखनऊः यूपी में यदि मौजूदा समय में चुनाव हों तो भाजपा सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। विधानसभा की 403 सीटों में से 170 से 183 सीटों पर कमल खिल सकता है। एक प्राइवेट चैनल के लिए हुए 'एक्सिस-माई-इंडिया' ओपिनियन पोल में यह सामने आया है।

देखा जाए तो हालिया महीनों में समाजवादी कुनबे में हुए संग्राम से पार्टी की चुनावी संभावनाएं प्रभावित हुई हैं। तो बसपा के विधानसभा में नेता विरोधी दल रहे स्वामी प्रसाद मौर्या समेत तमाम नेताओं के दूसरे दलों का दामन थामने के कारण पार्टी की भी छीछालेदार हुई है। ओपिनियन पोल के अनुसार भाजपा के बाद बसपा सूबे में दूसरे नम्बर पर रहेगी। उसे 115 से 124 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं सपा के खाते में 94 से 103 सीटें ही आ सकती हैं।

पोल के अनुसार राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) के अभियान का भी कांग्रेस को बहुत लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। वर्तमान में भले ही पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा की हो जो आज से राहुल गांधी संदेश यात्रा के रूप में प्रदेश के सभी जिलों में जाएगी। इसके बावजूद पोल के मुताबिक कांग्रेस 8 से 12 सीटों पर ही अपनी प्रतिष्ठा बचा पाएगी। प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों पर ओपिनियन पोल 5 सितम्बर से 5 अक्टूबर के बीच किया गया। 60 सदस्यीय सर्वे टीम ने 22,231 लोगों से उनकी पसंद जानी।

इसके पहले भी हुए हैं ओपिनियन पोल

-अगस्त में सी—वोटर के ओपिनियन पोल में भाजपा और सपा में संघर्ष बताया गया था।

-सीएसडीएस के पोल में सपा को सबसे बड़ी पार्टी और भाजपा दूसरे पायदान पर थी।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!