×

दिल्ली में एकजुट होगा विपक्ष, आम आदमी पार्टी की महारैली आज

कोलकाता के बाद अब राजधानी दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो रहा है। दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार को दोपहर में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में विपक्ष का बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। आम आदमी पार्टी ने इसको 'तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' का नाम दिया है।

Anoop Ojha
Published on: 13 Feb 2019 5:22 AM GMT
दिल्ली में एकजुट होगा विपक्ष, आम आदमी पार्टी की महारैली आज
X

नई दिल्ली: कोलकाता के बाद अब राजधानी दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो रहा है। दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार को दोपहर में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में विपक्ष का बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। आम आदमी पार्टी ने इसको 'तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' का नाम दिया है।आम आदमी पार्टी के 'तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' में ममता बनर्जी सहित कई दिग्गज नेता आज के इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। ममता राजधानी में बुधवार को जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित रैली को संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें......CPP मीटिंग में राहुल बोले- कांग्रेस पार्टी बीजेपी को विचारधारा की लड़ाई में मात दे रही

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सपा नेता रामगोपाल यादव, डीएमके नेता कनिमोई, जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा, शरद यादव, शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा भी शामिल होंगे।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story